Ranchi News : रांची के बाजारों में सजी रंग-बिरंगी लाइटें
Published by : PUJA KUMARI Updated At : 14 Oct 2025 6:50 PM
दीपावली को लेकर राजधानी के बाजार सजने लगे हैं. जगह-जगह घर सजाने के सामान से लेकर आकर्षक लाइटों की बिक्री शुरू हो गयी है.
रांची. दीपावली को लेकर राजधानी के बाजार सजने लगे हैं. जगह-जगह घर सजाने के सामान से लेकर आकर्षक लाइटों की बिक्री शुरू हो गयी है. घर और दुकानें रंग-बिरंगी लाइटों से चमक रही हैं. बाजारों में इस बार भी एलइडी और लेजर लाइट की मांग बरकरार है. दीया और लरी डिजाइन वाली लाइटें भी खूब बिक रही हैं. वहीं, थ्री कलर चेंजिंग हैंगिंग, बर्ड हैंगिंग और प्रोफाइल हैंगिंग जैसी नयी डिजाइन की लाइटें भी बाजार में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं. इस बार बाजार में लाइटिंग की कई नयी लरी डिजाइनें उपलब्ध हैं. आनंद लाइटिंग के संचालक अमर शर्मा ने बताया कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष डिजाइन पेश की गयी हैं. इनमें लीफ, लीची, पाइनएप्पल, ढोलक और स्टार जैसे डिजाइन खास तौर पर आये हैं. यह लाइटें 250 रुपये से शुरू होकर 15 मीटर की साइज में उपलब्ध हैं. वहीं झूमर, प्रोफाइल हैंगिंग, सेंसर लाइट, बर्ड हैंगिंग और थ्री कलर चेंजिंग हैंगिंग जैसी डिजाइन की लाइटें 1000 रुपये से शुरू हो रही हैं.
मल्टीकलर लाइट की सबसे ज्यादा मांग
बाजार में इस बार विभिन्न डिजाइन की लाइटें उपलब्ध हैं. बांस की टोकरी, टेराकोटा के दीये, फल, फूल और पत्ते के आकार की लाइटें ग्राहकों को लुभा रही हैं. दीया डिजाइन वाली लरी लाइटें सबसे अधिक मांग में हैं. रोशल लाइटिंग के अनिल ठाकुर ने बताया कि मल्टीकलर लाइटों की काफी डिमांड है. इसके अलावा राइस लाइट और पाइप लाइट की बिक्री भी तेजी से हो रही है. ये 10, 15 और 50 मीटर की साइज में उपलब्ध हैं. वहीं, पाइपिंग, लरी, स्वास्तिक, ओम, शुभ लाभ, स्वागतम, फूल और जय माता दी डिजाइन वाली तोरण व वॉल हैंगिंग लाइटें भी बाजार में खूब बिक रही हैं. इनकी कीमतें 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के रेंज में उपलब्ध हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










