ranchi news : श्रीराधाकृष्ण मंदिर, रातू रोड में महाशिवरात्रि का उल्लास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:48 AM
श्रीराधाकृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा हुई. भक्तों ने 251 किलो दूध से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया.
रांची. श्रीराधाकृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा हुई. भक्तों ने 251 किलो दूध से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया. मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि मां भवानी सेवा मंडल, दुर्गा जागरण मंडली एवं स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों ने भजनों की गंगा बहायी. शिव चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ. दुर्गा जागरण मंडली के सदस्यों ने भजन कीर्तन किया. इस अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, मनोहर लाल जसूजा, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, किशोरी पपनेजा, अंचल किंगर, केसर पपनेजा, हरीश अरोड़ा, मनोज किंगर, हरीश मनूजा, गौरीशंकर, विशाल अरोड़ा, कमल घई, नरेश खत्री, मनीष मुंजाल, गगन अरोरा, नरेश अरोड़ा, मुकेश तलेजा, जिमी अरोड़ा, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गखड़, पवन मनूजा, देवराज मनूजा उपस्थित थे.
आर्य समाज मंदिर में महाशिवरात्रि मनायी गयी
आर्य समाज मंदिर, अपर बाजार में ऋषि बोधोत्सव के रूप में महाशिवरात्रि मनायी गयी. डीएवी के शिक्षक व आर्य समाज के सदस्यों ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन किया. इस अवसर पर संरक्षक एसएल गुप्ता, राजेंद्र आर्य, अजय आर्य, डॉ रविप्रकाश तिवारी, एसके मिश्रा, एसके सिन्हा, बीएन मिश्रा, अशोक पाठक, डॉ प्रद्युम्न शास्त्री, पंडित विमलेंद्र शास्त्री, पवन मिश्रा, कुमारी सूर्या, कुमारी अमृता, प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे. सभा का संचालन अशोक कुमार पाठक ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










