6 फरवरी को झारखंड में यहां मिल रहा है सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, जानें अपने शहर का हाल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

LPG Cylinder Price Today

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 6 February 2025: 6 फरवरी 2025 को झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है? कहां सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता गैस सिलेंडर मिल रहा है, एक-एक जिले का रेट चार्ट यहां देखें.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 6 February 2025, रांची : अगर आपको भी 6 फरवरी को एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदना है और आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में कितने में एलपीजी गैस सिलेंडर मिल रहा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको सभी शहरों में मिलने वाली एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत को बतायेंगे. साथ ही यह भी जानकारी देंगे कि किस जिले में सस्ता गैस सिलेंडर मिल रहा है. राजधानी रांची की बात करें तो यहां 14.2 केजी सिलेंडर की कीमत 860.5 तय की गयी है. जबकि धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह जैसे प्रमुख शहरों में में भी यही कीमत है. जमशेदपुर में कीमत थोड़ी सी कम है. यहां 14.2 केजी सिलेंडर का भाव 842.5 रुपये है. वहीं, हजारीबाग, चतरा में 862 रुपये है. अपने शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत नीचे दिये गये चार्ट में देखें.

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा862. 00 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)860.00 रुपए

स्रोत : Indian Oil

सभी राज्यों में एलजीपी गैस सिलेंडर की कीमत अलग अलग

पूरे देश में एलपीजी गैस का भाव एचपी, इंडियन ऑयल जैसी सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. विभिन्न तरह के टैक्स लगने से अलग अलग राज्यों में इसकी कीमत अलग अलग होती है. यही वजह है कि झारखंड में भी अलग अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग अलग है. तेल कंपनियां वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करतीं हैं.

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिल रहा है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर कोडरमा समेत कई जिलों में मिल रहा है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

रांची में 6 फरवरी को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये है. राज्य के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस की कीमत यही है.

एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.

Also Read: रांची एयरपोर्ट में शुरू हो रही है नयी पार्किंग व्यवस्था, अब सिर्फ इतने मिनट की ही फ्री पार्किंग, ये है पार्किंग चार्ज डिटेल्स

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola