अंबाटोगरी में सांप के काटने से मजदूर की मौत

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 18 Sep 2025 7:52 PM

विज्ञापन

खलारी प्रखंड अंतर्गत चूरी दक्षिणी पंचायत के अंबाटोगरी में सांप के काटने से 35 वर्षीय श्याम गंझू की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खलारी. खलारी प्रखंड अंतर्गत चूरी दक्षिणी पंचायत के अंबाटोगरी में सांप के काटने से 35 वर्षीय श्याम गंझू की मौत हो गयी. मृतक के परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात लगभग 11 बजे के बीच अंधेरे में श्याम गंझू ने बताया कि उसे कुछ काट लिया है. घरवालों ने लाइट जलाया तो देखा कि घर से सांप निकल रहा है. पत्नी राजकुमारी देवी ने घटना की जानकारी लोगों को दी, लेकिन देर रात होने के कारण तत्काल कोई मदद नहीं मिल सकी. श्याम गंझू की स्थिति बिगड़ने पर गुरुवार तड़के उसे इलाज के लिए मांडर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्र, एक पुत्री और वृद्ध मां को छोड़ गया हैं. श्याम गंझू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola