Ranchi news : जेसीआइ रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन बने बेस्ट प्रेसिडेंट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2025 7:18 PM

विज्ञापन

जोनकोन 2025 का आयोजन जिम कॉर्बेट में हुआ. इसमें मंडल-3 की विभिन्न जेसीआइ संस्थाओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

रांची. जोनकोन 2025 का आयोजन जिम कॉर्बेट में हुआ. इसमें मंडल-3 की विभिन्न जेसीआइ संस्थाओं ने भाग लिया. जेसीआइ, रांची ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रदर्शन कर कुल 19 पुरस्कार जीतकर उपलब्धि दर्ज की है. मंडल-3 के बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड जेसीआइ, रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन को मिला. जेसीआई रांची को प्रथम स्थान पर यह पुरस्कार मिला. बेस्ट प्रेसिडेंट मंडल-3 का अवार्ड- प्रतीक जैन, बेस्ट लोकल बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम एक्सपो उत्सव 2025 व बेस्ट ग्रोथ एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम का अवार्ड मिला. वहीं, द्वितीय स्थान पर पुरस्कार में बेस्ट लोकल ऑर्गेनाइजेशन व बेस्ट लोकल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का अवार्ड मिला. वहीं, विशेष सम्मान में जेसीआइ रांची को वर्षभर के उत्कृष्ट कार्यों के लिए 14 विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. अध्यक्ष प्रतीक जैन को मंडल-3 के अध्यक्ष द्वारा विशेष सराहना मिला. कार्यक्रम में जेसीआइ, रांची के अध्यक्ष सहित कई कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola