'देश में तानाशाही', सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर भड़का झामुमो, अदालत से कर दी बड़ी मांग

Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Apr 2025 12:58 PM

विज्ञापन

Nishikant Dubey News: झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने कोर्ट से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अब देश में तानाशाही इस इस स्तर पर पहुंच गयी है कि अब सांसद अदालतों को चुनौती दे रहे हैं.

विज्ञापन

रांची : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा अदालत के ऊपर की गयी टिप्पणी पर बवाल मच गया है. कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की है. अब झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कोर्ट से कार्रवाई की मांग की है. झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि देश में तानाशाही इस स्तर पर पहुंच गयी है कि अब सांसद अदालतों को चुनौती दे रहे हैं.

मनोज पांडेय ने निशिकांत दुबे के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मनोज पांडेय ने आगे कहा कि क्या ये लोग देश में मौजूद जजों से अधिक विद्वान हैं? अगर ये बहुमत की आड़ में कुछ भी करेंगे तो क्या कोर्ट चुप रहेगा. जब अदालत इनके पक्ष में फैसला देता है तो ये कहते हैं कि न्यायपालिका लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ है. अदालत को इस तरह के बयानों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

Also Read: BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद बंद कर दें, पार्टी ने किया किनारा

झामुमो जामताड़ा ने भी कसा तंज

वहीं, झामुमो जामताड़ा भी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि जाते हुए हाथी के पीछे अक्सर “कौन” शोर मचाता है साथियों? बकते बकते ये अक्सर लिफाफे से निकल जाते हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अदालत को कानून बनाना है तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए. यहां तक कि धार्मिक युद्धों का जिम्मेदार भी सीजीआई के चीफ जस्टिस को बता दिया. उन्होंने कहा कि कोर्ट सीमाओं से बाहर जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट विधायिका द्वारा पारित कानूनों को रद्द करके संसद की विधायी शक्तियों को अपने हाथ में ले रहा है. यहां तक कि राष्ट्रपति को निर्देश भी दे रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी हैं.

Also Read: अगर जान ली ये काम की बात तो झारखंड में बिना किसी झंझट के बन जाएंगे आंगनबाड़ी सेविका, बस इन दस्तावेजों को रखें साथ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola