ePaper

सावधान! हजारीबाग समेत झारखंड के 4 जिलों में 3 घंटे में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी वर्षा, अलर्ट जारी

Updated at : 25 Aug 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड के हजारीबाग समेत 4 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. जानें क्या है अलर्ट में.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने अभी-अभी यह चेतावनी जारी की है. रविवार की रात को जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है.

झारखंड के इन 4 जिलों में होगी वर्षा

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 2 से 3 घंटे में हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, चतरा और सरायकेला-खरसावां जिले में गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. गरज-चमक के साथ बारिश के बीच कहीं-कहीं आसमानी बिजली भी गिर सकती है.

Also Read : Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Also Read : झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह

इसलिए इन जिले के लोगों को खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि मौसम खराब हो, तो घर से बाहर न निकलें. अगर घर से बाहर निकल चुके हैं और मौसम खराब हो जाए, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.

झारखंड के किन जिलों में वर्षा की चेतावनी है

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 4 जिलों के लिए वर्षा की चेतावनी जारी की है. तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा गया है कि हजारीबाग, चतरा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी.

हजारीबाग में वर्षा की चेतावनी

हजारीबाग जिले में अगले 2 से 3 घंटे में बादल गरजेंगे. वर्षा होगी. कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की संभावना है.

Also Read

Aaj Ka Mausam: कोडरमा और रामगढ़ में 3 घंटे में गरज के साथ गिरेगी आसमानी बिजली, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, निम्न दबाव के असर से झारखंड में होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola