Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, निम्न दबाव के असर से झारखंड में होगी भारी बारिश

झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.
Kal Ka Mausam: समुद्र के ऊपर बना निम्न दबाव झारखंड की ओर बढ़ रहा है. वहीं, मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. झारखंड पर इसका क्या असर होगा,पढ़ें.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: झारखंड के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. वहीं, 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां सोमवार (26 अगस्त) को बहुत भारी बारिश होगी. जिन 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां भारी बारिश होगी.
आईएमडी ने जारी किया बहुत भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और बाबानगरी देवघर में सोमवार को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, ऐसी मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है.
गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की भी चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा होगी और कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यह भी कहा कि आज दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे इलाके में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.
Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट
Also Read : Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट
अगले 2 दिन में झारखंड, बंगाल, ओडिशा पहुंचेगा निम्न दबाव
निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद यह अगले 2 दिन में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंचेगा. इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, समुद्र तल पर बना मानसून ट्रफ जैसलमेर, सीधी, चाईबासा, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इसका असर झारखंड पर देखने को मिलेगा.
चाकुलिया में हुई सबसे ज्यादा 85.6 मिलीमीटर वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया और राजधानी रांची के कांके में भारी बारिश भी हुई. चाकुलिया में सबसे ज्यादा 85.6 मिलीमीटर और कांके के बीएयू में 70.3 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सायकेला में रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड के 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
– गिरिडीह
– बोकारो
– धनबाद
– जामताड़ा
– देवघर
झारखंड के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट
– दुमका
– गोड्डा
– पाकुड़
– साहिबगंज
Also Read
Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




