क्या आप भी रात में बाहर सुखाते हैं कपड़े? आपकी यह एक गलती बन सकती है कई परेशानियों की वजह
क्या आपको रात के समय कपड़ों को बाहर सुखाना चाहिए? Ai image
Vastu Tips: क्या आप भी रात में कपड़े धोकर बाहर ही छोड़ देते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या वजह मानी जाती है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है कि अगर इसमें बताए गए नियमों का सही से पालन किया जाए, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ने लगती है. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो जीवन में तरह-तरह की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशाओं से लेकर सामान रखने की जगह तक, हर एक चीज का असर हमारे जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में रात के समय घर के बाहर कपड़े सुखाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं. अगर आप भी दिन में समय नहीं मिलने की वजह से रात को कपड़े धोकर बाहर सूखने के लिए छोड़ देते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपकी आंखें खोल देने वाला साबित हो सकता है. वास्तु की मानें, तो आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी बड़ी गलतियों में से एक मानी जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको काफी आसान शब्दों में समझाने वाले हैं कि रात में बाहर कपड़े सुखाने से आपके घर और जीवन पर क्या असर पड़ता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आगे से आप ऐसी गलती दोबारा न करें.
रात में कपड़े सुखाने से बढ़ती है निगेटिव एनर्जी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात का समय निगेटिव या बुरी एनर्जी का माना जाता है. सूर्यास्त होने के बाद हवा और माहौल में एक अजीब तरह की हैवीनेस या निगेटिविटी आ जाती है. ऐसे में जब हम रात के समय कपड़ों को खुले आसमान के नीचे या बालकनी में छोड़ देते हैं, तो वे कपड़े उस निगेटिव एनर्जी को एब्जॉर्ब कर लेते हैं. जब हम इन कपड़ों को अगले दिन पहनते हैं, तो वह निगेटिविटी हमारे शरीर और दिमाग में प्रवेश कर जाती है. इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है और कई बार उसके स्वभाव में बदलाव भी आने लगता है.
ये भी पढ़ें: घर पर जगह कम है, इसलिए बिस्तर के नीचे रखते हैं सामान? वास्तु शास्त्र में जानें इसके नुकसान
सुख-समृद्धि और सेहत पर असर
शास्त्रों में बताया गया है कि रात के समय सूर्य की पॉजिटिव किरणें नहीं होतीं, बल्कि चंद्रमा की रोशनी और ओस गिरती है. रात की ओस में भीगे कपड़े सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते. इससे स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा, वास्तु के अनुसार रात में कपड़े बाहर छोड़ने से घर के सदस्यों की सेहत लगातार खराब रह सकती है, जिस वजह से घर में बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं और पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है. बता दें पैसों की तंगी के कारण अक्सर परिवार में स्ट्रेस का माहौल बनने लगता है.
पॉजिटिव एनर्जी के लिए अपनाएं ये उपाय
अगर आप अपने घर में खुशहाली चाहते हैं, तो कपड़ों को हमेशा दिन के समय सूर्य की रोशनी में ही सुखाएं. धूप न सिर्फ कपड़ों के बैक्टीरिया को मारती है, बल्कि उनमें पॉजिटिव एनर्जी को भी भर देती हैं. ऐसे कपड़े पहनने से मन शांत रहता है और काम में मन लगता है.
अगर मजबूरी हो तो क्या करें?
अगर किसी मजबूरी के कारण आपको रात में कपड़े धोने ही पड़ रहे हैं, तो उन्हें बाहर खुले में टांगने के बजाय घर के अंदर किसी खाली कमरे में या पंखे की हवा में सुखाएं. रात को सोने से पहले बाहर फैले सभी कपड़ों को समेटकर अंदर रख लेना ही सबसे बेहतर माना जाता है. ये छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने घर को वास्तु दोष से बचा सकते हैं और साथ ही जीवन में खुशहाली भी ला सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार हैं ये 3 पौधे, सही दिशा में रखने से बढ़ सकती है तरक्की और समृद्धि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










