सीवान में टेंट का सामान लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, किशोर चालक की मौत, 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Siwan Road Accident : सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि टेंट हाउस में काम करने वाले पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Siwan Road Accident : (चंद्र प्रकाश दुबे) सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि टेंट हाउस में काम करने वाले पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टेंट का सामान लेकर जा रहा था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार गुठनी थाना क्षेत्र के कोहड़वलिया गांव स्थित संस्कृति स्कूल के पास टेंट का सामान लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया.

17 वर्षीय मोहित की मौके पर मौत

मृतक की पहचान कोहड़वलिया गांव निवासी जितेंद्र गिरी के 17 वर्षीय पुत्र मोहित गिरी के रूप में हुई है. ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

हादसे में 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल

ट्रैक्टर पर सवार टेंट हाउस में काम करने वाले पांच अन्य युवक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.

गांव में पसरा मातम

मोहित गिरी की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक पल में घर का चिराग बुझ जाने से परिजन सदमे में हैं.

बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया. परिवार का कहना था कि वे पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे. इसके कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया.

घटना पर थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही किसी प्रकार का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.

Also Read : पटना के डाकबंगला चौराहे पर आपसी विवाद को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट-पथराव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन