सीवान में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी, इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री

Updated:
विज्ञापन

(सांकेतिक तस्वीर)

siwan Traffic Route Plan: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को सीवान में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए यातायात रूट प्लान जारी किया गया है. शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग की जानकारी दी है.

विज्ञापन

Siwan Traffic Route Plan: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को शहर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस ने यातायात रूट प्लान जारी किया है. जुलूस सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है. जुलूस के सुचारु संचालन और शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, मरीज एवं शव वाहन तथा न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है. पुलिस ने शहरवासियों से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है.

इन मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

पुलिस के अनुसार, गोपालगंज मोड़ से शहर की ओर जाने वाली सड़क पर चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

महादेवा रोड पर गांधी मैदान के सामने शहर की ओर जाने वाले चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

अस्पताल मोड़ से सभी चारपहिया एवं व्यावसायिक वाहनों को बड़हरिया बाइपास होते हुए बीएल मोड़ से जैन स्वीट्स की ओर भेजा जाएगा.

बबुनिया मोड़ से शहर या स्टेशन की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. स्टेशन जाने वाले वाहनों को पी-देवी मोड़ के रास्ते भेजा जाएगा.

सराय मोड़/तेलहट्टा बाजार मोड़ से बबुनिया मोड़ की तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

वहीं, कचहरी मोड़ से कागजी मोहल्ला की ओर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा. डीएवी मोड़ से शांति वट वृक्ष की तरफ भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

जुलूस में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

पुलिस ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान निर्धारित किये हैं. गोपालगंज मोड़ से बबुनिया मोड़ के बीच मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.

कचहरी मोड़, जेपी चौक और इसके 500 मीटर के दायरे के वाहनों को दाहा नदी के किनारे पुल के नीचे पार्क कराया जाएगा. वहीं, गोपालगंज मोड़ के पास वाहनों की पार्किंग अंबेडकर स्मारक स्थल के समीप करायी जाएगी.

दुकानदारों से सड़क पर सामान नहीं रखने की अपील

पुलिस ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की अपील की है. साथ ही ग्राहकों को भी सड़क किनारे वाहन पार्क नहीं करने के लिए जागरूक करने को कहा गया है.

आम शहरवासियों से जुलूस में शामिल होने के लिए दोपहिया वाहनों का प्रयोग नहीं करने, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने तथा जुलूस मार्ग पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की गयी है.

यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील

पुलिस ने लोगों से जुलूस के दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और जुलूस के सदस्यों को सहयोग करने का आग्रह किया है. पुलिस के अनुसार, निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन