पटना के डाकबंगला चौराहे पर आपसी विवाद को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट-पथराव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सांकेतिक तस्वीर
Patna Land Dispute : बिहार की राजधानी पटना के व्यस्त डाकबंगला चौराहे के समीप शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, धक्का-मुक्की और पथराव तक की नौबत आ गई. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
Patna Land Dispute : (नितिश कुमार) बिहार की राजधानी पटना के व्यस्त डाकबंगला चौराहे के समीप शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, धक्का-मुक्की और पथराव तक की नौबत आ गई. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
आपके शहर में
विवादित जमीन पर शटर लगाकर किया गया कब्जे का प्रयास
जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर एक पक्ष ने दुकान के बाहर लोहे का खंभा और शटर लगाकर घेराबंदी कर दी थी. इससे आसपास की कई दुकानों का रास्ता बंद हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शटर हटवा दिया.
Patna News: दुकानदार ने लगाया मारपीट का आरोप
दुकानदार नवीन छाबड़ा ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग रात के समय पहुंचे और छाबड़ा स्पोर्ट्स, इनसाइड डेकोर तथा श्याम टी कंपनी के रास्ते को शटर लगाकर बंद कर दिया. विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए.
Kotwali Police Patna: दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वहीं दूसरे पक्ष के मोनू सिन्हा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित जमीन उनकी पत्नी के नाम पर है. उनका दावा है कि दुकानदार पिछले चार वर्षों से किराया नहीं दे रहे हैं. उन्होंने पुलिस पर भी एक पक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाया है.
Bihar News: पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों और दस्तावेजों की जांच कर रही है.
जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव
डाकबंगला जैसे व्यस्त व्यावसायिक इलाके में हुए इस विवाद ने स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए