भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, गोपालगंज में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
विजयीपुर में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर रविवार की शाम गोपालगंज जिले के विजयीपुर में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला.
Bharat Tiwari Encounter : (गौतम प्रसाद) भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर रविवार की शाम गोपालगंज जिले के विजयीपुर में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा इस मार्च में शामिल हुए तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई.
नवतन मोड़ से माडर घाट चौक तक निकला मार्च
कैंडल मार्च नवतन मोड़ से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए माडर घाट चौक तक पहुंचा. हाथों में मोमबत्तियां लिए युवाओं ने भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग की. इस दौरान प्रतिभागियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.
सच्चाई सामने आए और दोषियों पर हो कार्रवाई
मार्च में शामिल युवाओं का कहना था कि पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.
Gopalganj News : मुखिया ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
बेलवा पंचायत के मुखिया संदीप यादव ने कहा कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
Bharat Tiwari Encounter Case : परिवार को सहायता देने की मांग
राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र मांझी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर आर्थिक सहायता भी प्रदान की जानी चाहिए.
बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
कैंडल मार्च में मुखिया संदीप यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र मांझी, मुन्ना द्विवेदी, विनीत राय, धर्मेंद्र यादव, पवनेश यादव समेत बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग शामिल रहे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










