Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 8 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून सक्रिय है. रांची समेत झारखंड के 8 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.
Jharkhand Weather: झारखंड में शनिवार को भी राजधानी रांची समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने कहा है कि रांची और आसपास के इलाकों में मानसून का व्यापक असर देखा जाएगा.
झारखंड के 4 जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, झारखंड में मानसून सक्रिय है. इसका असर दिख रहा है. शुक्रवार की रात को रांची में इस मानसून सीजन में पहली बार इतनी तेज बारिश हुई. पलामू के हरिहरगंज में पिछले 24 घंटे में 155 मिमी से अधिक बारिश हुई. गोड्डा में 113, राजमहल में 106 तथा पत्थरगामा में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई.
आज इन 8 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम केंद्र ने कहा है कि शनिवार को मानसून का व्यापक असर कोल्हान और उससे सटे मध्य झारखंड के हिस्सों में देखने को मिलेगा. रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
14 से 18 जुलाई तक कमजोर रहेगा मानसून
14 से 18 जुलाई तक मानसून का असर थोड़ा कम होगा. इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, ऐसा अनुमान है. बारिश होने के बाद राजधानी सहित अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी गिरेगा. 14 जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे रहने का अनुमान है.
बारिश के कारण लोगों को गर्मी से मिली राहत
पिछले 2-3 दिन से हो रही बारिश के कारण झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पलामू और गढ़वा जिलों का अधिकतम तापमान भी 35-36 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास है. शुक्रवार को जमशेदपुर और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा. सबसे अधिक गर्मी सरायकेला में रही. वहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
Also Read
Flights Delayed: मानसून की बारिश ने रोकी विमानों की उड़ान, इतने विमान देर से उड़े
Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




