KKR की सफलता के पीछे शाहरुख का पैशन, करण जौहर ने बताया को-फाउंडर मॉडल

Updated:
विज्ञापन
KKR की सफलता के पीछे शाहरुख का पैशन, करण जौहर ने बताया को-फाउंडर मॉडल

Shah Rukh Khan KKR Valuation: करण जौहर ने उदाहरण दिया Shah Rukh Khan और उनकी आईपीएल टीम Kolkata Knight Riders का. उनका कहना है कि शाहरुख सिर्फ नाम नहीं जोड़ते, बल्कि टीम के साथ पूरी तरह जुड़े रहते हैं, रणनीति से लेकर प्रमोशन तक. इसी वजह से टीम की वैल्यू समय के साथ बढ़ी है.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan KKR Valuation: आजकल कई कंज्यूमर ब्रांड्स सिर्फ विज्ञापन के लिए स्टार नहीं लेते, बल्कि उन्हें कंपनी में हिस्सेदारी देकर को-फाउंडर बना रहे हैं. लेकिन ऐसा हर मॉडल कामयाब नहीं होता. हाल ही में निवेश बैंकर सार्थक आहूजा से बातचीत में फिल्ममेकर Karan Johar ने खुलकर बताया कि सेलिब्रिटी इक्विटी डील कैसे बननी चाहिए और क्यों कई बार ये फेल हो जाती है.

इक्विटी उतनी ही, जितनी भागीदारी

करण जौहर ने उदाहरण दिया Shah Rukh Khan और उनकी आईपीएल टीम Kolkata Knight Riders का. उनका कहना है कि शाहरुख सिर्फ नाम नहीं जोड़ते, बल्कि टीम के साथ पूरी तरह जुड़े रहते हैं, रणनीति से लेकर प्रमोशन तक. इसी वजह से टीम की वैल्यू समय के साथ बढ़ी है. सीधी बात यह है कि अगर कोई सेलिब्रिटी सिर्फ चेहरा दे रहा है, तो उसे को-फाउंडर जैसी बड़ी हिस्सेदारी नहीं मिलनी चाहिए. लेकिन अगर वह समय, मेहनत और दिमाग लगा रहा है, तो इक्विटी जायज है और वह भी लंबे समय की शर्तों के साथ.

दिखावे से नहीं, असली जुड़ाव से बनता है ब्रांड

करण जौहर का मानना है कि आज का ग्राहक बहुत समझदार है. वह तुरंत पहचान लेता है कि स्टार सच में ब्रांड से जुड़ा है या सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट कर रहा है. उन्होंने Katrina Kaif के ब्रांड Kay Beauty और Alia Bhatt के ब्रांड Ed-a-Mamma का जिक्र करते हुए कहा कि ये दोनों अपने प्रोडक्ट और ब्रांडिंग में सक्रिय भूमिका निभाती हैं. उनका कहना है कि सिर्फ इंस्टाग्राम वीडियो या इवेंट में दिख जाना काफी नहीं है. असली सफलता तभी मिलती है जब सेलिब्रिटी ब्रांड के हर पहलू में दिलचस्पी ले.

कैश कम, लॉन्ग-टर्म फायदा ज्यादा

सेलिब्रिटी को हर साल मोटी फीस दी जाए या कंपनी की ग्रोथ से जुड़ा फायदा? इस पर भी चर्चा हुई. करण जौहर ने अपने ज्वेलरी ब्रांड Tyaani Jewellery का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि यह उनका पैशन प्रोजेक्ट है और वह इसे सिर्फ कमाई के लिए नहीं, बल्कि लगाव से चलाते हैं. उनका मानना है कि अगर स्टार को प्रोडक्ट पर भरोसा है, तो उसे छोटी अवधि की फीस से ज्यादा कंपनी की वैल्यू बढ़ने में दिलचस्पी होनी चाहिए.

डील साफ हो, जिम्मेदारी तय हो

किसी भी सेलिब्रिटी को-फाउंडर डील में कुछ बातें पहले से तय होनी चाहिए

  • साल में कितने प्रमोशनल कैंपेन करेंगे
  • प्रोडक्ट और ब्रांड स्ट्रैटेजी में कितना योगदान देंगे
  • कितने इवेंट या लॉन्च में शामिल होंगे
  • कंपनी में उनका समय और भूमिका क्या होगी
  • बिना साफ शर्तों के सिर्फ “स्टार पावर” के भरोसे बिजनेस नहीं चलता.
विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola