Flights Delayed: मानसून की बारिश ने रोकी विमानों की उड़ान, इतने विमान देर से उड़े

रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट.
Flights Delayed: झारखंड में मानसून की बारिश ने विमान सेवाओं को प्रभावित किया. ने रोकी विमानों की उड़ान, इतने विमान देर से उड़े
Flights Delayed: झारखंड की राजधानी रांची में मानसून की बारिश ने विमानों की उड़ान रोक दी. करीब एक घंटे तक हुई बारिश की वजह से कई विमान देर से उड़े. एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने यह जानकारी दी.
वर्षा से प्रभावित हुई रांची की विमान सेवा
एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि रांची में गुरुवार की शाम को हुई जोरदार बारिश का असर विमान सेवा पर भी पड़ा. इस कारण यात्रियों को आधा घंटा से लेकर एक घंटा तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.
इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान देर से उड़े
इंडिगो का रांची-मुंबई विमान (6ई298) शाम 4:30 बजे के स्थान पर शाम 5:43 बजे उड़ा. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-बेंगलुरु विमान (151782) शाम 5:10 बजे के स्थान पर शाम 5:50 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ा.
मौसम खराब होने की वजह से देर से उड़े जहाज
एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान (15778) शाम 6:35 बजे के स्थान पर शाम 7:07 बजे उड़ा. इस बाबत एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण विमानों के विलंब से आने के कारण उक्त विमान देरी से उड़े.
बारिश की वजह से रांची की सड़कें हुईं जलमग्न
कई दिनों के बाद गुरुवार की शाम को रांची में अच्छी बारिश हुई. इसकी वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए. कहीं-कहीं सड़क भी धंस गई. रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
झारखंड में अगले 3 दिन तक रुक-रुककर बारिश का अनुमान
गुरुवार को रांची में 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है. रांची के मौसम केंद्र ने आज भी झारखंड में कहीं-कहीं वर्षा-वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
Also Read
Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




