Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें आज का वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather Forecast Today
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना है. क्योंकि अगले तीन दिनों के दौरान 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, सुबह शाम ठंडी हवा चलती रहेगी.
रांची : झारखंड में लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी. जिससे लोगों को कनकनी से राहत मिलेगी. हालांकि सुबह और शाम पहले तरह ही ठंडी हवाएं चलेगी. वैज्ञानिकों ने तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए लापरवाही न बरतने की सलाह दी है. क्योंकि जरा सी असावधानी बीमार कर सकती है.
क्या कहा है रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं, आज झारखंड के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. 1 फरवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा.
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिकतम उच्चतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस में रहा. जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कहीं कहीं सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहे. हालांकि अभी भी कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि कुछ ही दिनों में तकरीबन सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला जाएगा.
किसानों को दी गयी ये सलाह
मौसम में बदलाव को देखते हुए नोडल अफसर डॉ रमेश कुमार ने कहा है कि किसान खड़ी सब्जियों और फसलों में हल्की सिंचाई करते रहे. तापमान के कारण खराब अंकुरण से बचने के लिए सब्जियों के ऊपर कम लागत वाली पॉलीथिन कवर का उपयोग करें. आलू के पत्ते पीले होने लगे, तो आलू की खुदाई कर लें. फूलगोभी में पतंगा कीट तथा बैंगन में तना या फल छेदक कीट से बचाव के लिए जैविक कीटनाशी दवा हाल्ट या डोल्फिन का छिड़काव एक ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से करें. मुर्गियों में रानीखेत बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है. इसलिए पशु चिकित्सकों की सलाह पर टीकाकरण करायें.
Also Read: Jharkhand Weather: गिरने लगा झारखंड का तापमान, फिर बढ़ी कनकनी, जानें कितना गिरा पारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




