Jharkhand Weather: गिरने लगा झारखंड का तापमान, फिर बढ़ी कनकनी, जानें कितना गिरा पारा

झारखंड का मौसम.
Jharkhand Weather: झारखंड का तापमान एक बार फिर गिरने लगा है. इसकी वजह से कनकनी बढ़ गई है. उच्चतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है, तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है.
Jharkhand Weather: झारखंड का तापमान एक बार फिर गिरने लगा है. इसके साथ ही कनकनी भी बढ़ गई है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. हालांकि, दृश्यता (विजिबिलिटी) की समस्या दूर हुई है. झारखंड में सबसे कम विजिबिलिटी पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में रही. यहां की दृश्यता सोमवार (27 जनवरी) को 1800 मीटर रही.
24 घंटे में 3.4 डिग्री से 4.1 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि झारखंड के तापमान में रविवार (26 जनवरी) से ही गिरावट आने लगी. रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा के न्यूनतम तापमान में महज 24 घंटे के अंदर 3.4 डिग्री से 4.1 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इससे लोगों को फिर से कनकनी वाली ठंडी लगने लगी.
जमशेदपुर, डाल्टेगंज और चाईबासा के तापमान में गिरावट
सोमवार को रांची के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन जमशेदपुर, डाल्टेनगंज और चाईबासा के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री घटा है जबकि चाईबासा के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. डाल्टेनगंज का पारा 0.7 डिग्री गिरा है. बोकारो के न्यूनतम तामपान में 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. रांचा का न्यूनतम पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में गुमला सबसे सर्द जगह, तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा
अगर पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान की बात करें, तो सरायकेला का पारा सबसे अधिक रहा. यहां उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड नामकुम वेदर स्टेशन पर दर्ज किया गया. हिनू के मौसम केंद्र का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का उच्चतम तापमान आज हिनू में 24 डिग्री और नामकुम में 23 डिग्री दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें
Blast in Giridih: गिरिडीह शहर के घर में जबर्दस्त विस्फोट से महिला की मौत, 4 घायल
सीबीआई के रांची जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव रंजन और झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक
गिरिडीह में अनियंत्रित हाईवा ने 4 बाईक और एक मालवाहक वाहन को मारी ठोकर, देखें LIVE Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




