ePaper

गिरिडीह में अनियंत्रित हाईवा ने 4 बाईक और एक मालवाहक वाहन को मारी ठोकर, देखें LIVE Video

Updated at : 27 Jan 2025 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
Road Accident in Giridih
दुर्घटना के बाद का दृश्य. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Giridih: गिरिडीह जिले में एक अनियंत्रित हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी 4 बाईक और एक मालवाहक वाहन को ठोक दिया. 4 युवक बाल-बाल बचे. LIVE Video देखें.

विज्ञापन

Road Accident in Giridih: गिरिडीह जिले में अनियंत्रित हाईवा ने 4 बाईक और एक मालवाहक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. हाईवा की ठोकर से सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. घटना जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो व्यावसायिक मंडी में हुई. अनियंत्रित हाईवा ने रविवार देर रात करीब 9 बजे 4 बाईक और एक चारपहिया मालवाहक वाहन को टक्कर मारी. सभी वाहन सड़क किनारे खड़े थे. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि अगर सड़क किनारे खड़े युवक समय रहते भागे न होते, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

सड़क किनारे खड़े 4 युवक बाल-बाल बचे

घटना के समय सड़क के किनारे खड़े 4 युवक युवक रौशन गुप्ता, सुजल बरनवाल, रामबाबू साव और पवन ठाकुर बाल-बाल बच गये. सभी ने भागकर अपनी जान बचायी. घटना में चतरो बाजार निवासी चंदन साव का जीतो मालवाहक वाहन, चंदन बरनवाल की बाईक, अमित बरनवाल की बाईक, सचिन गुप्ता की बाईक, श्रवण बरनवाल की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वाहनों को टक्कर मारने के बाद क्रशर प्लांट पर खड़ी कर दी हाईवा

घटना की सूचना देने के बाद देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रिशु सिन्हा मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक, वाहनों को टक्कर मारने के बाद हाईवा के चालक ने क्रशर प्लांट पर हाईवा खड़ी कर दी.

इसे भी पढ़ें

पीएम किसान, पीएम फसल बीमा और बैंकों के ऐप बनाकर साइबर ठगी करने वाले अत्याधुनिक गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Blast in Giridih: गिरिडीह शहर के घर में जबर्दस्त विस्फोट से महिला की मौत, 4 घायल

मृत्युदंड को खत्म करने के विरोध में संविधान सभा में गरजे थे पलामू के गोपा बाबू, पढ़ें उनका पूरा भाषण

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola