देवरी में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
यह फोटो एआई से बनाई गई है
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देवरी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भजन-कीर्तन और विशेष सजावट से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.
देवरी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले भर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है. देवरी प्रखंड क्षेत्र के घोसे, पर्वतुडीह, महेशियादिघी, गंभारडीह, मानिकबाद सहित विभिन्न गांवों में स्थित राधा-कृष्ण मंदिरों में शुक्रवार की सुबह से पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.
आपके शहर में
भजन-कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन
जन्माष्टमी को लेकर सभी प्रमुख मंदिरों की विशेष रूप से साज-सज्जा की गयी है. कई स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. भजन-कीर्तन में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं. इससे मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्ति में सराबोर हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए