ePaper

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज बारिश के आसार, गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated at : 18 Oct 2024 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज बारिश की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है और सुरक्षित रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: रांची-झारखंड में आज शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार से मौसम साफ होने का अनुमान है. इसके बाद 23 अक्टूबर से फिर बारिश होने की संभावना है.

वज्रपात का येलो अलर्ट

राजधानी रांची में गुरुवार की शाम में मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में 18 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

19 से 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ

झारखंड में 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं. इस दौरान मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

23 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर से फिर बारिश की संभावना है. झारखंड के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी

मौसम केंद्र, रांची ने बुधवार को मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. इसमें लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है. येलो अलर्ट जारी कर आम लोगों से आग्रह किया गया है कि अगर मौसम खराब हो और आप घर से बाहर हैं, तो बिल्कुल सावधान रहें. सतर्क रहें. सुरक्षित स्थान पर ही रुकने का प्रयास करें. किसी भी हालत में पेड़ के नीचे नहीं ठहरें. बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. किसान भाई भी एहतियात बरतें. ऐसे मौसम में खेतों में जाने से परहेज करें. जब मौसम सामान्य हो जाए, तभी अपने खेतों में जाएं और खेतीबारी का काम करें.

Also Read: Jharkhand Weather Alert: रांची समेत 10 जिलों में कुछ ही देर में गरज के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola