झारखंड के निजी अस्पताल मरीजों को ऐसे लगा रहे चूना, दवा और सर्जिकल आइटम से कमा रहे 1800 फीसदी तक मुनाफा

Published by :Sameer Oraon
Published at :08 Apr 2025 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Hospital Symbolic Pic

Hospital Symbolic Pic

Jharkhand News: झारखंड के निजी अस्पताल दवा और सर्जिकल आइटम के नाम पर अधिक पैसे की वसूली कर उन्हें जमकर चूना लगा रहे हैं. इसका खुलासा औषधि निदेशालय की जांच में हुआ है. इस खेल में अस्पताल और दवा निर्माता कंपनियां दोनों की ही सांठ गांठ रहती है.

विज्ञापन

रांची, राजीव पांडेय: झारखंड के निजी अस्पताल मरीजों से दवा और सर्जिकल आइटम के नाम पर 1800 फीसदी तक मुनाफा कमा रहे हैं. यह खुलासा राज्य औषधि निदेशालय द्वारा हाल ही में की गयी जांच में हुआ है. निदेशालय की जांच में पाया गया है कि राजधानी सहित कुछ अन्य जिलों के मल्टी और सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल दवा का मूल्य मैक्सिमम रिटेल प्राइस यानी अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर तो लेते हैं, लेकिन उसकी कीमत काफी कम होती है. वहीं कुछ अस्पताल मरीजों को रियायत देने के नाम पर एमआरपी से कुछ कम कीमत पर दवा दे देते हैं. ऐसे में मरीज को लगता है कि उनसे दवा की सही कीमत ली गयी है. लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि इसमें अस्पताल को मुनाफा काफी होता है.

सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने आइवी सेट के लिए वसूला 201 रुपये

रांची के एक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने आइवी सेट के लिए 201 रुपये वसूला, जिस पर एमआरपी 252 रुपये लिखा था. हालांकि अस्पताल ने 10.52 रुपये में इसे खरीदा था. वहीं, टिकोसिन 400 (इंजेक्शन के रूप में दवा) का एमआरपी 2714.43 रुपये है और कीमत मरीज से इतनी ही वसूली गयी, जबकि अस्पताल ने 490 रुपये में इसे खरीदा. यानी मुनाफा 454 फीसदी तक कमाया गये.

Also Read: झारखंड के पेयजल और स्वच्छता विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 160 करोड़ के काम में रुपये गबन की आशंका

नियमावली नहीं होने से धड़ल्ले से कमा रहे हैं निजी अस्पताल

मुनाफा के इस खेल में अस्पताल और दवा निर्माता कंपनियों की साठगांठ होती है. निजी अस्पताल वास्तविक कीमत से काफी अधिक दर पर कंपनी से एमआरपी तय कराते हैं, जबकि उसका वास्तविक मूल्य काफी कम होता है. निजी अस्पतालों को कार्रवाई का भय इसलिए नहीं रहता है, क्योंकि वह एमआरपी से ज्यादा पैसा नहीं लेते हैं. इसलिए उन्हें कार्रवाई का भय नहीं होता.

आयुष्मान, इंश्योरेंस और सामान्य मरीजों से एक ही इलाज का अलग-अलग पैसा

निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना, इंश्योरेंस और सामान्य मरीजों से एक ही इलाज का अलग-अलग पैसा वसूलते हैं. आयुष्मान भारत योजना के लिए दवा और सर्जिकल आइटम की अलग कीमत, इंश्योरेंस कंपनी से अलग कीमत और सामान्य मरीज ( जो पैसा देकर इलाज कराते है) से अलग पैसा लेते है. यानी मरीजों ने अनुसार, एक ही कंपनी की दवाओं की कीमत अलग-अलग होती है.

Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, युवाओं को हेमंत सोरेन सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola