ठाकुरनगर में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थकों में झड़प, बैनर फाड़े गये

शांतनु ठाकुर के घर के बाहर हो गयी तृणमूल-भाजपा समर्थकों की भिड़ंत. फोटो : प्रभात खबर
SIR Bengal Violence: शांतनु ठाकुर के बयान के खिलाफ तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ की ओर से रैली निकाली गयी. रैली शांतनु ठाकुर के घर पहुंची तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि शांतनु ठाकुर के समर्थकों ने रैली पर हमला कर दिया. बैनर छीन लिये और फाड़ दिये.
Table of Contents
SIR Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर के एक कथित बयान के विरोध में तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थकों ने जोरदार विरोध किया. केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने जमकर बवाल हुआ. बुधवार को ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी के सामने शांतनु ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई. आरोप है कि ममता बाला ठाकुर समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के नांटू गोसाई को लात-घूसे से बुरी तरह से मारा-पीटा गया. घटना से इलाके में तनाव है.
गड़ापोता में शांतनु ने क्या कहा था?
सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने बनगांव के गड़ापोता में एक रैली के दौरान कथित तौर पर कहा था- हमें एसआईआर से कोई दिक्कत नहीं है. अगर हमें भारत सरकार के साथ सहयोग करने के लिए एसआईआर को मानना ही है, तो क्यों न मानें, और इसी संदर्भ में उन्होंने कहा था कि अगर 50 लाख रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुस्लिम, पाकिस्तानी मुस्लिम को बाहर करने के लिए मेरे समुदाय के एक लाख लोगों को वोट से वंचित रहना पड़े, तो इससे क्या फर्क पड़ता है?
SIR Bengal Violence: ठाकुरनगर में शांतनु ठाकुर के खिलाफ निकाली गयी रैली
बुधवार को शांतनु ठाकुर के बयान के खिलाफ तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ की ओर से रैली निकाली गयी. रैली शांतनु ठाकुर के घर के सामने पहुंची, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि शांतनु ठाकुर के समर्थकों ने रैली पर हमला कर दिया. बैनर छीन लिये और फाड़ दिये. ममता बाला ठाकुर के समर्थकों ने मारपीट का भी आरोप लगाया है. शांतनु ठाकुर के समर्थकों ने जवाबी आरोप लगाया है कि कुछ लोग शांतनु ठाकुर के घर आकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शांतनु ठाकुर बोले – ममता ने उनके बयान का गलत अर्थ निकाला
भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर का कहना है कि उनके बयान का ममता बाला ठाकुर ने गलत मतलब निकाला है. शांतनु ठाकुर का आरोप है कि ममता बाला ठाकुर के समर्थकों ने झंडे-प्लेकर्ड व हाथों में हथियार लेकर पहुंचे थे. वे लोग घर के सामने आकर गाली गलौज कर रहे थे. जिस पर हमारे समर्थकों ने विरोध किया, तो इसी दौरान ममता बाला के समर्थकों ने हमला किया. वे लोग मेरे घर के सामने हथियार के साथ आकर धमकी देकर गये है. अगर ज्ञापन देने आते तो लिखित सूचना देते लेकिन बिना सूचित किये वे लोग हमला करने के उद्देश्य से आये थे. हम इसे लेकर कानूनी कदम उठायेंगे.
ममता बाला ठाकुर का दावा – शांतनु से नाराज हैं मतुआ समुदाय के लोग
इधर, तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर का दावा है कि उन्होंने कुछ नहीं कहा है. शांतनु ठाकुर ने जो कहा है, वह सबने सुना है. शांतनु ठाकुर के बयान से मतुआ लोग नाराज हैं. मतुआ समुदाय के लोग उनके घर सिर्फ यह सवाल करने गये थे कि इतने लंबे समय से उनसे झूठे वादे क्यों किये जा रहे थे. मतुआ लोग जवाब मांगने शांतनु के घर गये थे, तो वहां उन लोगों पर हमला हुआ. वे जवाब मांगने गये थे, लड़ने नहीं. फिर भी गुंडों को बुलाकर उन्हें पीटा गया.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में रहना है, तो बिहार के वोटर लिस्ट से नाम कटवा लें, कोलकाता में बोलीं ममता बनर्जी
हुमायूं कबीर की पार्टी में शामिल हुए पूर्व पुलिस अधिकारी सिराजुल हक, कहा- असली गद्दार ममता बनर्जी…
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा बयान- भाजपा को खत्म करके ही दम लूंगी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




