Jharkhand Ka Mausam : ठंडी हवा के कारण बढ़ेगी कनकनी, झारखंड में शीतलहर का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
imd alert for cold wave and Fog

आईएमडी ने शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया (Photo: PTI)

Jharkhand Ka Mausam : झारखंड की राजधानी रांची, मेदिनीनगर और बोकारो का तापमान फिर गिर गया है. गुमला में शिमला से ज्यादा ठंड लग रही है. आज व कल रांची सहित 12 जिलों में चलेगी शीतलहरी. येलो अलर्ट जारी.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam : उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और अफगानिस्तान की ओर से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. इस कारण राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन रांची सहित राज्य के 12 जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. इन इलाकों में शीतलहरी चलने की भी पूरी संभावना है.

ठंडी हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 26 दिसंबर को भी बनी रहेगी. बुधवार को फिर राजधानी रांची सहित मेदिनीनगर और बोकारो के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

गुमला में 3.9, तो कांके में 4.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज

रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में एक डिग्री कम है. इसी तरह मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. वहीं बोकारो का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. सोमवार को गुमला में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और कांके में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

क्या रही विजिबिलिटी

बुधवार को रांची में विजिबिलिटी 500 मीटर रही. वहीं जमशेदपुर में भी विजिबिलिटी 500 मीटर और देवघर में 400 मीटर दर्ज की गयी. घने कुहासे और कम विजिबिलिटी के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है.

देश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)
शिमला6.5
दार्जिलिंग4.8
दिल्ली8.1
कोलकाता13.3
मुंबई20.3
लखनऊ12.6
जयपुर11.0
चेन्नई21.9
गुवाहाटी16.4
गुरुग्राम9.8
भोपाल9.8
पटना13.0

राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)
रांची8.5
गुमला3.9
धनबाद10.0
देवघर10.0
गिरिडीह9.0
गोड्डा11.0
कोडरमा7.0
चतरा7.0
गढ़वा6.0
लातेहार7.0
लोहरदगा7.0
हजारीबाग7.0
खूंटी6.0
सिमडेगा8.0
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola