Vijay Sinha: जज के ऊपर बोलकर बुरे फंसे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, शिकायत करने राजभवन पहुंची BJSA
Published by : Ashish Jha Updated At : 25 Dec 2025 2:19 PM
Vijay Sinha: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने एक बयान पर बुरी तरह घिरते दिखाई दे रहे हैं. जज के खिलाफ बोलने के कारण अब उनकी शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की गयी है.
मुख्य बातें
Vijay Sinha: पटना. बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जज पर टिप्पणी कर के फंस गये हैं. बिहार न्यायिक सेवा संघ (BJSA)की ओर से उपमुख्यमंत्री की शिकायत राज्यपाल के पास पहुंचा. बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने एक बयान के कारण मुश्किल में हैं. उन्होंने एक जज की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे. इस पर बिहार न्यायिक सेवा संघ ने नाराजगी जताई है. संघ ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उप मुख्यमंत्री से माफी की मांग की है. पिछले दिनों एक विभागीय बैठक में उन्होंने एक जज की कार्यशैली पर गंभीर टिप्पणी कर दी थी.
माफी मांगने की मांग
बिहार न्यायिक सेवा संघ ने विजय सिन्हा की जज पर की गयी टिप्पणी पर गंभीर नाराजगी जतायी है. संघ ने इसे भारत की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठानेवाला बयान बताया है. अब बिहार न्यायिक सेवा संघ इस बयान के खिलाफ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास गया है. संघ ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री का बयान परेशान करनेवाला है. बिहार न्यायिक सेवा संघ ( बीजेएसए) ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से एक न्यायाधीश के खिलाफ उनकी अत्यंत आपत्तिजनक और बेहद परेशान करने वाली टिप्पणियों के लिए माफी मांगने की मांग की है.
सीएम नीतीश से भी की गयी है शिकायत
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ साथ संघ की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी की गयी है. सीएम को लिखे पत्र में, बिहार न्यायिक सेवा संघ के सचिव अजीत कुमार सिंह ने एक वायरल वीडियो क्लिप का हवाला दिया है, जिसमें विजय कुमार सिन्हा, जो राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूविज्ञान और शहरी विकास एवं आवास विभागों के मंत्री भी हैं, ने कथित तौर पर एक न्यायिक अधिकारी की सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं.
Also Read: Bihar Bhumi: रक्सौल में बेतिया राज की जमीन पर 32700 लोगों का कब्जा, सरकार ने दिया खाली करने का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










