ePaper

Bengali Style Khichdi Recipe: मुंह से नहीं जाएगा बंगाली स्टाइल खिचड़ी का स्वाद, नोट करें रेसिपी

Updated at : 25 Dec 2025 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Tasty Bengali Style Khichdi Recipe in Hindi

बंगाली स्टाइल खिचड़ी रेसिपी (Image - Gemini)

Bengali Style Khichdi Recipe: टेस्ट में बेस्ट बंगाली स्टाइल खिचड़ी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे अगर आपने एक बार खा लिया तो फिर बाकी खिचड़ी को भूल जाएंगे. अब इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.  

विज्ञापन

Bengali Style Khichdi Recipe: बंगाली खाने का स्वाद तो भारत के हर कोने में फैला है. कहा जाता है कि बंगाली डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है. हर बंगाली व्यंजन का स्वाद लाजवाब होता है. अगर हम बहुत ही प्रसिद्ध डिश खिचड़ी की बात करें तो बंगाली स्टाइल वाली खिचड़ी का तो जवाब ही नहीं है. अगर आपने एक बार इसका स्वाद चख लिया तो फिर बाकी खिचड़ी को भूल जाएंगे. इसकी रेसिपी भी कोई बहुत मुश्किल नहीं है. चलिए आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, ताकि आप भी घर पर बनाकर इसका आनंद ले सकें.

बंगाली स्टाइल खिचड़ी बनाने की सामग्री

  • 1 कप – गोबिंदभोग चावल
  • 1/2 कप – ड्राई रोस्ट मूंग दाल
  • 2 – आलू
  • 1 – फूलगोभी
  • 1/2 कप – मटर
  • 1 – टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 – तेजपता
  • 2 – साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1 – दालचीनी स्टिक
  • 2-3 – हरी इलायची
  • 3-4 – लौंग
  • 2 टी स्पून – अदरक का पेस्ट
  • 1 टेबल स्पून – जीरा पाउडर
  • 2 – हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून – हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार – नमक
  • चीनी – 4 टेबल स्पून
  • घी

इसे भी पढ़ें: Vegetable Khichdi Recipe: झटपट बनाएं ढाबा स्टाइल हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल खिचड़ी, सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार

बंगाली स्टाइल खिचड़ी बनाने की विधि

  • इस खिचड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कंटेनर में चावल और भुनी हुई दाल लेकर अच्छे से धो लें.
  • अब आप कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, लाल मिर्च, दालचीनी स्टिक, लौंग और इलायची डाल कर तड़का दें.
  • इसके बाद आप आलू, गोभी और मटर डालकर भूनें. साथ ही इसमें अदरक का पेस्ट और टमाटर भी डालकर भून लें.
  • अब दाल-चावल मिक्स और हरी मिर्च डाल कर एक साथ मिला लें. साथ ही आप इसमें हल्दी पाउडर, नमक और चीनी भी मिलाकर 4-5 मिनट तक भून लें.
  • अब मीडियम आंच पर इसमें 2 कप पानी डालें और ढक्कन बंद करके पकने दें.
  • दाल और चावल का पानी सूख जाए और नरम हो जाएं तो इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर डाल कर मिलाएं.  
  • अंत में आप इसे गार्निश करके एक चम्मच घी डाल कर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Dal Khichdi: शायद ही इससे स्वादिष्ट दाल खिचड़ी खायी होगी आपने कभी, इस तरह से बनाने से स्वाद होगा दोगुना

इसे भी पढ़ें: Moong Dal Khichdi Recipe: झटपट बनने वाली खिली-खिली मूंग दाल खिचड़ी की सीक्रेट रेसिपी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola