ePaper

Moong Dal Khichdi Recipe: झटपट बनने वाली खिली-खिली मूंग दाल खिचड़ी की सीक्रेट रेसिपी

Updated at : 03 Oct 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
Moong Dal Khichdi Recipe: झटपट बनने वाली खिली-खिली मूंग दाल खिचड़ी की सीक्रेट रेसिपी

Moong Dal Khichdi Recipe : हम आपको बताने जा रहे हैं मूंग दाल की खिचड़ी का वह सीक्रेट ट्रिक जिससे आपकी खिचड़ी बनेगी खिली-खिली और स्वाद में भी होगी कमाल की.

विज्ञापन

Moong Dal Khichdi Recipe: खिचड़ी खाना हर किसी को पसंद हाेता है.चाहे बच्चे हो या बड़े हर कोई बड़े चाव से खाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान होता है. कम टाईम में झटपट बनने वाली इस रेसिपी में कई बार ऐसा होता है कि खिचड़ी बनाते समय दाल और चावल चिपक जाते हैं और खिचड़ी दलिया जैसी बन जाती है.अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लाए हैं मूंग दाल की खिचड़ी की वह सीक्रेट ट्रिक जिससे आपकी खिचड़ी बनेगी खिली-खिली और स्वाद में भी होगी कमाल की.

सामग्री

  • मूंग दाल – ½ कप
  • चावल – ½ कप
  • घी/तेल – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • तेजपत्ता – 1
  • अदरक कद्दूकस – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी, ऑप्शनल)
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – 3 कप
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने की विधि

  • मूंग दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें.
  • कुकर या कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता और अदरक डालकर भूनें.
  • अब इसमें हल्दी, हरी मिर्च और भीगी हुई दाल-चावल डालें. 1–2 मिनट चलाकर भून लें.
  • अब इसमें 3 कप पानी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं या फिर ढककर धीमी आंच पर 12–15 मिनट तक पकाएं.
  • खिचड़ी पकने के बाद इसे हल्के हाथ से चला लें. ऊपर से हरा धनिया और घी डालकर परोसें.

Also Read : Bajra Kheer Recipe: बिना चीनी के ऐसे बनाए हेल्दी और टेस्टी बाजारे की खीर

Also Read : Pizza Dhokla Recipe: बोरिंग नाश्ते को कहें बाय-बाय, ट्राय करें पिज्जा ढोकला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola