Numerology: इस मूलांक के लोग जीते हैं राजा जैसी जिंदगी, कभी नहीं होती पैसे, शोहरत और सम्मान की कमी!

मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं AI generated image
Numerology: अंक ज्योतिष में एक ऐसे खास मूलांक का जिक्र मिलता है जिसमें पैदा होने वाले लोग अपना पूरा जीवन एक राजा की तरह बिताते हैं. इन लोगों की किस्मत भी काफी अच्छी होती है जिस वजह से इन्हें जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है.
Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पैदा होने वाले लोग अक्सर राजा जैसी जिंदगी जीते हैं. इन लोगों को जीवन में कभी भी ठाठ-बाट की कमी नहीं होती है. अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक में जिस भी व्यक्ति का जन्म होता है वह अपना पूरा जीवन सुख-समृद्धि और हर तरह की सुविधाओं के बीच बिताता है. तो चलिए इस मूलांक और इसमें पैदा होने वाले लोगों के बारे में बाकी सभी बातें विस्तार से जानते हैं.
किस मूलांक के लोग जीते हैं राजा जैसी जिंदगी?
आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बता रहे हैं वह है मूलांक 1. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1,10,19 और 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है. अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि जिसका भी जन्म इनमें से किसी तारीख को होता है वह अपना पूरा जीवन हर तरह की सुख-सुविधाओं के बीच बिताता है. बता दें मूलांक 1 के जो ग्रह स्वामी होते हैं वे और कोई नहीं बल्कि सूर्य देव होते हैं. इन तारीखों में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव काफी ज्यादा ईमानदार, फोकस्ड और सोशल इंटरेस्ट वाले होते हैं. इन लोगों का स्वभाव इतना अच्छा होता है कि आस-पास के लोग भी इनकी काफी इज्जत करने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सबसे पावरफुल! पैसा, प्यार और करियर में रहती हैं सबसे आगे
होते हैं आत्मनिर्भर और मेहनती
अंक ज्योतिष बताते हैं कि मूलांक 1 वाले लोग हमेशा से ही महत्वकांक्षी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों में एक आदत यह भी होती है कि ये अपनी मेहनत के दम पर कितने भी बड़े लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर लेते हैं. जानकार बताते हैं कि ये लोग आत्मनिर्भर भी काफी ज्यादा होते हैं. इन्हें कभी पसंद नहीं आता कि कोई इनके लिए गए फैसलों में दखलंदाजी करे.
धन-दौलत और शोहरत की नहीं होती कमी
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 के जो भी लोग होते हैं वे किस्मत के मामले में भी काफी धनी होते हैं. इन लोगों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और ये लोग अपने दम पर जीवन में काफी ज्यादा धन-दौलत और शोहरत कमाते हैं. इन लोगों की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि इनके तरफ पैसे और सुख-समृद्धि कई बार खुद ही खिंची चली आती है.
यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक की लड़कियां अपने दम पर जीत लेती हैं पूरी दुनिया, चुनौतियां भी इनके आगे मान लेती हैं हार
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










