Herbal Face Pack: 20 मिनट में चमक उठेगा चेहरा, इन हर्बल फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और पिंपल-फ्री स्किन

Updated:
विज्ञापन
herbal face packs for glowing skin

हर्बल फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए AI generated image

Herbal Face Pack: हर्बल फेस पैक स्किन की देखभाल करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है. रेगुलर बेसिस पर इनका इस्तेमाल करने से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और साथ ही स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स भी दूर होती हैं. अगर आप भी बिना केमिकल के खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो इन हर्बल फेस पैक्स का इस्तेमाल जरूर करें.

विज्ञापन

Herbal Face Pack: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन क्लीन, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे. लेकिन समय की कमी की वजह से हम खुद के लिए उतना समय निकाल नहीं पाते हैं और इसी वजह से मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की तरफ रुख मोड़ लेते हैं जो कम समय में बेहतर रिजल्ट देने का दावा करते हैं. ये प्रोडक्ट्स दावा तो काफी बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन कई बार इनके इस्तेमाल से हमें फायदा नहीं बल्कि उल्टा नुकसान हो जाता है. अगर आपके पास समय की कमी है और आप इन महंगे केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस पैक्स के बारे में बातें जा रहे हैं जो पूरी तरह से नेचुरल होते हैं और आपकी स्किन को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इन फेस पैक्स की सबसे खास बात है कि आप इन्हें मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं और कुछ ही समय में ये आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बना देते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेसन और हल्दी फेस पैक

बेसन और हल्दी का इस्तेमाल सदियों से चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए किया जाता रहा है. इन दोनों ही चीजों को आप एक तरह से सबसे पुराने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के तौर पर भी मान सकते हैं. हल्दी और बेसन से फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें. इन चीजों को मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें. 20 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें. इस हर्बल फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है और साथ ही दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: खूबसूरत महिलाएं अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करती हैं ये आदतें, सुंदर दिखना है तो आप भी रोज करें ये काम

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

अगर आपकी स्किन ऑइली है और उसमें बार-बार पिंपल्स निकल आते हैं तो मुल्तानी मिट्टी से बेहतर आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता है. आपकी स्किन के लिए इसे सबसे बेस्ट माना जाता है. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब आप अपने चेहरे को धोएंगे तो आपकी स्किन क्लियर और ऑइल फ्री लगने लगेगी.

एलोवेरा और चंदन फेस पैक

अगर आप अपनी स्किन को ठंडक देने के साथ ही उसे निखरा हुआ भी बनना चाहते हैं तो एलोवेरा और चंदन से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है. इसके लिए आपको दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाना होगा और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना होगा. इस फेस मास्क को लगाकर अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बाद में पानी से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट बनती है और ग्लोइंग भी.

नीम और दही फेस पैक

अगर आपकी स्किन पर बार-बार पिंपल निकल आते हैं तो नीम और दही आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इन दोनों ही चीजों को मिक्स करके बनाया गया फेस पैक आपकी स्किन को हेल्दी और पिंपल फ्री बनाये रखने में मदद करता है. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको नीम की कुछ पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है और फिर उसमें एक चम्मच दही मिक्स कर देना है. अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देना है. यह आपकी स्किन को क्लीन करता है और साथ ही बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola