Kal Ka Rashifal 26 December 2025: कल शुक्रवार को किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Dec 2025 2:38 PM

विज्ञापन

कल 26 दिसंबर 2025 का राशिफल

Kal Ka Rashifal: कल शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है. यह दिन धन, प्रेम और सुख-समृद्धि का कारक होता है. कल का शुक्रवार कई राशियों के लिए भाग्य चमकाने वाला साबित हो सकता है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक किस राशि पर रहेगी विशेष कृपा.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 26 December 2025: कल शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 का दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में यह दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य और उन्नति के नए द्वार खोल सकता है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक किस राशि पर कल शुक्रवार को विशेष कृपा बरसने वाली है.

मेष – आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलता से निभाएंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

वृषभ – शुक्र का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और धन लाभ के योग बनेंगे. निवेश के लिए दिन शुभ है.

मिथुन – भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है.

कर्क – पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. माता का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति के साथ आर्थिक संतुलन बना रहेगा.

सिंह – मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है.

कन्या – मेहनत का पूरा फल मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. धन आगमन के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें: मीन राशि वालों के लिए नया साल 2026, परिवार, करियर और प्रेम जीवन का बड़ा ज्योतिषीय खुलासा

तुला – यह राशि शुक्र की है, इसलिए शुक्रवार आपके लिए विशेष शुभ है. प्रेम, करियर और धन तीनों में सफलता मिल सकती है.

वृश्चिक – भाग्य धीरे-धीरे आपका साथ देगा. गुप्त धन या अचानक लाभ के योग हैं. धैर्य बनाए रखें.

धनु – शिक्षा और यात्रा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. करियर में नई दिशा मिल सकती है.

मकर – कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे.

कुंभ – मित्रों से लाभ होगा. नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है.

मीन – आध्यात्मिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से दिन शुभ है. मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola