ePaper

सिंह राशिफल 18 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा बेहतरीन, आलस्य बिगाड़ सकता है बना-बनाया काम

Updated at : 18 Feb 2026 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल 18 फरवरी 2026

Aaj Ka Singh Rashifal 18 Febuary 2026: आज 18 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी. कुंभ राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बना हुआ है. यह 'पंचग्रही योग' युवाओं के लिए डिजिटल क्रांति, नेटवर्किंग और नए करियर विकल्पों के लिए बहुत प्रभावशाली है. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु युवाओं को साहस और बुद्धिमानी दोनों दे रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 18 Febuary 2026: सिंह राशि- आपके राशि के सप्तम भाव के ग्रह काम बिगाड़ सकतें है. हालांकि आज का दिन आपके लिए औसत से बेहतर रहेगा. काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. परिवार में बिन मांगी सलाह देने से बचें वरना बहस हो सकती है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का सिंह राशिफल.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: सप्तम भाव के पांच ग्रह पार्टनरशिप के कामों के लिए बेहतरीन हैं, लेकिन आलस्य आपका बना-बनाया काम बिगाड़ सकता है. काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जो भविष्य के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगी. ऑफिस में टीम वर्क पर ध्यान दें और अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन रोमांस और एक्साइटमेंट से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ आपकी केमिस्ट्री बहुत ही जबरदस्त रहने वाली है. अगर आप अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं, तो आज परिवार से बात करने का सही समय है. सिंगल युवाओं को आज कोई अट्रैक्टिव प्रपोजल मिल सकता है.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से दिन औसत है. आलस्य और सुस्ती आज आपके काम की गति को धीमा कर सकती है. सूर्य का प्रभाव आपको ऊर्जा तो देगा, लेकिन अगर आप एक्टिव नहीं रहे तो शरीर में भारीपन महसूस होगा. शाम को जिम या वॉक पर जरूर जाएं. परिवार में किसी की बिन मांगी सलाह पर गुस्सा न करें, इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

सावधानी: परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें.

शुभ अंक-3.
शुभ रंग- काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

ALSO Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

ALSO Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola