तुला राशिफल 18 फरवरी 2026: किस्मत का मिलेगा साथ, आज धन लाभ के हैं शुभ संकेत

तुला राशिफल 18 फरवरी 2026:
Aaj Ka Tula Rashifal 18 Febuary 2026:आज 18 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों का गोचर आज बहुत ही अद्भुत है. कुंभ राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बना हुआ है. यह 'पंचग्रही योग' युवाओं के लिए डिजिटल क्रांति, नेटवर्किंग और नए करियर विकल्पों के लिए बहुत प्रभावशाली है. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु युवाओं को साहस और बुद्धिमानी दोनों दे रहे हैं.
Aaj Ka Tula Rashifal 18 Febuary 2026: तुला राशि- पंचम भाव का महासंयोग लव लाइफ और क्रिएटिविटी के लिए बेहतरीन है पर सेहत का ध्यान रखें.आज आपको करियर में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. आपकी पुरानी योजनाएं अब रफ्तार पकड़ेंगी. सेहत के साथ खिलवाड़ न करें वरना कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. मामा या ननिहाल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का वृश्चिक राशिफल.
करियर-बिजनेस: पंचम भाव का महासंयोग आपकी क्रिएटिविटी को चरम पर ले जाएगा. करियर में कोई बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं, खासकर उन युवाओं को जो आर्ट्स, डिजाइनिंग या मीडिया क्षेत्र में हैं. आपकी पुरानी योजनाएं अब रफ्तार पकड़ेंगी और धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे. मामा या ननिहाल पक्ष से करियर में मदद मिल सकती है.
लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा. पंचग्रही योग आपके प्रेम संबंधों में नई जान फूंक देगा. पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग ऐसी रहेगी कि बिना बोले ही बातें समझ आ जाएंगी. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन बहुत ही लकी है, किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा. कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, इसलिए चेकअप में लापरवाही न बरतें. तुला राशि के स्वामी शुक्र की स्थिति वैसे तो अच्छी है, लेकिन राहु के साथ होने से इन्फेक्शन का डर रहता है. खान-पान साफ रखें और ठंडी चीजों से परहेज करें.
सावधानी: सेहत के साथ खिलवाड़ न करें, हल्का सा भी अस्वस्थ महसूस होने पर आराम करें.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
ALSO Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ALSO Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




