Pisces Yearly Horoscope 2026: मीन राशि वालों के लिए नया साल 2026, परिवार, करियर और प्रेम जीवन का बड़ा ज्योतिषीय खुलासा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Dec 2025 1:10 PM

विज्ञापन

मीन राशि 2026 राशिफल

Pisces Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला संकेत लेकर आया है. शनि, राहु और गुरु की चाल परिवार, करियर और प्रेम जीवन को प्रभावित करेगी. जहां सावधानी जरूरी होगी, वहीं सही समय पर लिए गए फैसले सफलता और सम्मान भी दिलाएंगे.

विज्ञापन

Pisces Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 कई राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती, राहु-केतु और गुरु की चाल जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालेगी. कहीं सावधानी की जरूरत होगी तो कहीं अवसर आपका इंतजार करेंगे. आइए जानते हैं साल 2026 का विस्तृत वार्षिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन 2026: संयम और समझदारी जरूरी

साल 2026 में पारिवारिक जीवन पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा. इसके कारण परिवार में सहयोग की कमी, मतभेद और मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है. दैनिक जीवन में अचानक बदलाव आएंगे. गुरु के चौथे भाव में होने से पारिवारिक मामलों में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है.

व्यापार और नौकरी राशिफल 2026: धैर्य से मिलेगा फल

  • व्यापारी वर्ग के लिए 2026 औसत रहने वाला है. व्यापार में अत्यधिक उत्साह नुकसान दे सकता है. राहु दूसरे भाव और शनि पहले भाव में होने से पूरे वर्ष व्यापार को लेकर चिंता बनी रह सकती है.
  • व्यापार में नया निवेश न करें.
  • साझेदारी में काम करने से बचें.
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा.
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए गुरु की दशम भाव पर दृष्टि बेहद शुभ रहेगी.
  • नौकरी में स्थिति मजबूत होगी.
  • मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
  • कार्य में अनुशासन जरूरी है, लापरवाही नुकसान दे सकती है.

शिक्षा और करियर 2026: विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत

  • विद्यार्थियों और करियर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नया साल बेहतर साबित होगा.
  • जनवरी से 2 जून 2026 तक प्रदर्शन सामान्य रहेगा.
  • 2 जून के बाद उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे.
  • कमजोर विषयों पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
  • संतान की शिक्षा में उन्नति होगी.
  • भूमि, भवन और वाहन योग 2026

भूमि, भवन और वाहन योग 2026

  • गुरु के चौथे भाव में होने से भूमि और भवन से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल रहेगा.
  • 2 जून 2026 के बाद संपत्ति खरीदने के अच्छे योग हैं.
  • साझेदारी में प्रॉपर्टी लेने से बचें, विवाद हो सकता है.
  • वाहन सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.
  • लग्जरी वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.
  • सही समय आने पर ही निर्णय लें.

प्रेम और वैवाहिक जीवन 2026: 2 जून के बाद सुधरेंगे हालात

  • राहु-केतु के प्रभाव के कारण साल की शुरुआत में लव लाइफ कमजोर रह सकती है.
  • 2 जून 2026 के बाद प्रेम संबंध मजबूत होंगे.
  • सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते बनने के योग हैं.
  • अविवाहितों को 2 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच विवाह प्रस्ताव मिल सकता है.
  • वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी जरूरी है.
  • जीवनसाथी से बातचीत में संयम रखें.
  • साथ घूमने-फिरने से रिश्ते मजबूत होंगे.

ये भी पढ़ें:  नया साल 2026 कुम्भ राशि वालों के लिए क्या लाएगा, जानें करियर, परिवार और स्वास्थ्य का पूरा 

स्वास्थ्य राशिफल 2026: खान-पान पर रखें नियंत्रण

  • शनि और गुरु के प्रभाव से स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा.
  • पेट और वात रोग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
  • बाहरी और तैलीय भोजन से बचें.
  • 31 अक्टूबर 2026 के बाद स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा.

लकी नंबर, लकी कलर और उपाय

लकी नंबर: 2
लकी कलर: संतरी

शुभ उपाय

  • शनिवार को पीपल के पेड़ में जल में काले तिल डालकर अर्पित करें
  • सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola