मेष राशिफल 18 फरवरी 2026: आज आपके दोस्त मित्र ही बिगाड़ेंगे काम, सतर्क रहें

आज का मेष राशिफल 18 फरवरी 2026
Aaj Ka Mesh Rashifal 18 Febuary 2026: आज 18 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी. कुंभ राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बना हुआ है. यह 'पंचग्रही योग' युवाओं के लिए डिजिटल क्रांति, नेटवर्किंग और नए करियर विकल्पों के लिए बहुत प्रभावशाली है. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु युवाओं को साहस और बुद्धिमानी दोनों दे रहे हैं.
Aaj Ka Mesh Rashifal 18 Febuary 2026: मेष राशि – कुंभ राशि के ग्रहों का जमावड़ा आपके सोशल सर्कल को बढ़ाएगा पर विपक्षी भी सक्रिय रहेंगे. आज नया फोन, गैजेट या कोई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं. करियर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी. कुछ जलने वाले दोस्त आपके काम में अड़ंगा डाल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें. बिजनेस करने वाले युवा आज काफी एक्टिव रहेंगे. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल.
करियर-बिजनेस: कुंभ राशि के ग्रहों का जमावड़ा आपके लाभ स्थान को सक्रिय कर रहा है. आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं. नया फोन, लैपटॉप या कोई गैजेट खरीदने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. बिजनेस करने वाले युवा आज नए क्लाइंट्स बनाने में सफल रहेंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन मिला-जुला है. आपके बढ़ते हुए सोशल सर्कल और दोस्तों के बीच लोकप्रियता को देखकर पार्टनर थोड़ा इनसिक्योर महसूस कर सकता है. उन्हें समय दें और विश्वास दिलाएं. सिंगल युवाओं की आज सोशल मीडिया के जरिए किसी पुराने दोस्त से बातचीत शुरू हो सकती है जो आगे चलकर प्रेम में बदल सकती है.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप काफी ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगे. मंगल की मकर स्थिति आपको शारीरिक मजबूती देगी. हालांकि, विपक्षी और जलने वाले लोगों की वजह से होने वाले मानसिक तनाव से बचें. बाहर का खाना खाने से परहेज करें वरना एसिडिटी की समस्या हो सकती है. योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: ऑफिस में अपने प्लांस को गुप्त रखें, कुछ जलने वाले दोस्त काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं.
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का जाप करें.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
ALSO Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ALSO Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




