Aquarius Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 कुम्भ राशि वालों के लिए क्या लाएगा, जानें करियर, परिवार और स्वास्थ्य का पूरा हाल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2025 10:58 AM

विज्ञापन

कुम्भ वार्षिक राशिफल 2026

Aquarius Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 कुम्भ राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. पारिवारिक जीवन, करियर, शिक्षा और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. जून के बाद स्थितियों में सुधार होगा. समझदारी और धैर्य से लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं.

विज्ञापन

Aquarius Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 कुम्भ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. इस वर्ष कुछ क्षेत्रों में सफलता धीरे-धीरे आएगी, तो कुछ क्षेत्रों में सावधानी रखना जरूरी है. आइए विस्तार से जानते हैं आपके पारिवारिक जीवन, करियर, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इस साल क्या स्थिति रहेगी.

पारिवारिक जीवन: सावधानी और संतुलन जरूरी

2026 में आपका पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा. परिवार के प्रति वफादारी बनाए रखना जरूरी है, तभी रिश्तों में संतुलन बना रहेगा. इस वर्ष राहु आपके केंद्र में और केतु दूसरे भाव में होने के कारण परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं. रिश्ते को लेकर थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है.

शनि का सहयोग मिलने से रिश्तेदारों से बीच-बीच में मदद मिल सकती है. परिवारिक विवाद कम करने के लिए अपने कार्य स्वयं करें और किसी पर निर्भर न रहें. नए कार्यों की योजना बनाना इस साल अनुकूल नहीं रहेगा. गुरु की स्थिति आपके मानसिक संतुलन को मजबूत बनाएगी और पारिवारिक समस्याओं को कम करने में मदद करेगी.

व्यापार और नौकरी: धीरे-धीरे सफलता की ओर

नए साल में व्यापार और नौकरी में साधारण स्थिति रहेगी. ग्रहों की स्थति ठीक न होने के कारण व्यापार में तुरंत लाभ की उम्मीद कम रहेगी. जल्दबाजी करने से बचें और धीरे-धीरे अपने कार्य में प्रगति करें. नए व्यापार की योजना इस वर्ष स्थगित करना बेहतर रहेगा.

नौकरी में उन्नति के संकेत हैं. कार्यस्थल पर किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी, लेकिन ऑफिस के राजनीतिक मामलों से दूर रहना चाहिए. 2 जून से 31 अक्टूबर तक नए नौकरी के अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. इस दौरान नौकरी की स्थति मजबूत होगी और भाग्य का सहयोग मिलेगा.

शिक्षा और करियर: मेहनत का समय

विद्यार्थियों के लिए नया साल मिला-जुला रहेगा. प्राथमिक शिक्षा में पढ़ रहे छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सतर्क रहने की जरूरत है. गुरु की छठे भाव में स्थिति के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है.

करियर में लापरवाही न करें. प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. 2 जून से पहले किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें, लेकिन जून के बाद शिक्षा और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं.

ये भी पढ़ें: परिवार, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का साल, जानें मकर राशि का वार्षिक राशिफल

मकान और भूमि: सोच-समझकर करें निवेश

भूमि और भवन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. मंगल और गुरु की स्थिति इस वर्ष पूरी तरह अनुकूल नहीं है. भूमि खरीदने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें और गुप्त तरीके से निर्णय लें. विवादित भूमि से दूरी बनाएं. शनि की दृष्टि के कारण थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं.

वाहन: नया वाहन सावधानी से खरीदें

नए वाहन की खरीदारी के लिए यह वर्ष पूरी तरह अनुकूल नहीं है. गुरु और शनि की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण 2 जून तक वाहन खरीदने में सावधानी बरतें. जरूरत होने पर पुराने वाहन को ही उपयोग में रखें. जून के बाद वाहन खरीदने के लिए अधिक अनुकूल समय आएगा.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन: समझदारी जरूरी

प्रेम जीवन में 2 जून तक पंचम भाव में गुरु होने के कारण छोटे विवाद हो सकते हैं. पार्टनर के साथ बैठकर बातें करें और किसी की बात पर संदेह न करें. जून के बाद रिश्ते में मजबूती आएगी. सिंगल जातकों को 30 अक्टूबर के बाद विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर सावधानी बरतें और प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखें.

स्वास्थ्य: सतर्कता आवश्यक

शनि का प्रभाव स्वास्थ्य पर रहेगा. जनवरी से 2 जून तक छाती और पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. 2 जून से 31 अक्टूबर तक लीवर से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं. पूरे साल खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच पर ध्यान दें.

लकी नंबर और लकी कलर

लकी नंबर: 4
लकी कलर: आसमानी

उपाय और सटीक उपाय

  • शनि के मंत्र का जप करें और बजरंग बाण का पाठ करें.
  • शनिवार को काला तील का दान करें.
  • राहु के लिए उपाय करें और गले में चांदी का टुकरा धारण करें.
  • बुजुर्गों की सेवा करें.

कुम्भ राशि वालों के लिए 2026 में जीवन के सभी क्षेत्र थोड़े संतुलित रहेंगे. परिवार, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य में सावधानी रखें. ग्रहों की चाल को समझकर सही निर्णय लें और उपायों का पालन करें. धैर्य और समझदारी से साल का प्रत्येक दिन सफल और सुखद बनाया जा सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola