Capricorn Yearly Horoscope 2026: परिवार, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का साल, जानें मकर राशि का वार्षिक राशिफल

मकर वार्षिक राशिफल 2026
Capricorn Yearly Horoscope 2026: साल 2026 मकर राशि वालों के लिए संघर्ष और सफलता का मिश्रण लेकर आएगा. ग्रहों की स्थिति वर्ष की शुरुआत में चुनौतीपूर्ण रहेगी, लेकिन 2 जून के बाद हालात में बड़ा बदलाव आएगा. जानिए परिवार, करियर, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ा पूरा भविष्यफल.
Capricorn Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 मकर राशि वालों के लिए धैर्य, समझदारी और रणनीति का इम्तिहान लेने वाला रहेगा. साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रहेगी, लेकिन 2 जून 2026 के बाद हालात में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. शनि तीसरे भाव में, गुरु छठे भाव में और राहु-केतु की स्थिति पूरे वर्ष प्रभाव डालती रहेगी. ऐसे में हर निर्णय सोच-समझकर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
पारिवारिक जीवन: मतभेद के बीच संतुलन जरूरी
साल 2026 में पारिवारिक जीवन को लेकर मकर राशि वालों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी. परिवार के सदस्य आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे और कई बार आपकी सलाह को नजरअंदाज किया जा सकता है. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस दौरान परिवार के प्रति निष्पक्ष और वफादार रहना बेहद जरूरी होगा.
राहु दूसरे भाव में और गुरु छठे भाव में होने के कारण पारिवारिक वातावरण में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. संतान के शिक्षा से जुड़ी चिंता बनी रहेगी और पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं. हालांकि 2 जून 2026 के बाद ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन में धीरे-धीरे संतुलन लौटेगा. इस समय परिवार के साथ संवाद बढ़ाने और संबंधों को सुधारने की योजना बनाना लाभकारी रहेगा.
व्यापार और नौकरी: मेहनत के बाद मिलेगा बड़ा लाभ
व्यापार के लिहाज से साल की शुरुआत मिश्रित परिणाम देने वाली रहेगी. जनवरी से 2 जून 2026 तक व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. लेकिन निरंतर मेहनत और सही रणनीति से स्थिति संभाली जा सकती है.
2 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच व्यापार में अचानक तेजी आने के प्रबल योग बन रहे हैं. लाभ के शुभ संयोग बनेंगे और जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा फायदा हो सकता है. नई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं.
ये भी पढ़ें: धनु राशि का परिवार, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य पर क्या रहेगा ग्रहों का असर,जानें 2026 का वार्षिक राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह साल धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा. शुरुआत में काम का दबाव रहेगा, लेकिन 2 जून के बाद स्थिति बेहतर होगी. बैंकिंग, मीडिया, कोर्ट-कचहरी, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. गुरु का सहयोग करियर में सकारात्मक बदलाव लाएगा और कार्यशैली में सुधार होगा.
शिक्षा और करियर: संघर्ष के बाद सफलता
विद्यार्थियों के लिए साल 2026 पूरी तरह अनुकूल नहीं कहा जा सकता. शनि की स्थिति के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और एकाग्रता की कमी रहेगी. हालांकि सहपाठियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कुछ हद तक स्थिति संभलेगी. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम अंततः आपके पक्ष में आएंगे.
31 अक्टूबर 2026 के बाद पीएचडी और रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा. करियर में भी बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलेगी. जल्दबाजी से बचें और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आगे बढ़ें. सही समय पर लिए गए निर्णय भविष्य में मजबूत आधार बनाएंगे.
मकान और भूमि: सीमित लाभ के योग
भूमि और भवन से जुड़े मामलों में नया साल 2026 बहुत अधिक अनुकूल नहीं रहेगा. चौथे भाव पर किसी बड़े ग्रह की सीधी दृष्टि नहीं होने के कारण बड़े लाभ के योग कम बन रहे हैं. भूमि भाव के स्वामी मंगल की चाल में बदलाव के कारण संपत्ति से जुड़े मामलों में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. हालांकि सीमित लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी.
वाहन: खरीदारी के बनेंगे योग
वाहन खरीदने के इच्छुक मकर राशि वालों के लिए साल 2026 में शुभ संयोग बन सकते हैं. शनि तीसरे भाव में रहेगा और गुरु की दृष्टि दशम व दूसरे भाव पर रहेगी. जब वाहन के स्वामी शुक्र मजबूत स्थिति में आएंगे, तब वाहन खरीदारी के योग बनेंगे. वाहन खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देखें, इससे लाभ बढ़ेगा.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन: संयम से बनेगा रिश्ता
प्रेम जीवन को लेकर साल की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है. पार्टनर के साथ विवाद और गलतफहमियों के कारण रिश्ते में खटास आ सकती है. इस दौरान अपने प्रेम संबंधों को सार्वजनिक करने से बचें और आपसी संवाद पर ध्यान दें.
पार्टनर के साथ समय बिताकर और सकारात्मक बातचीत से रिश्ते में ताजगी लाई जा सकती है. यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंध टूटने की आशंका भी बन सकती है. 2 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन भी इस दौरान अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में संतोष बना रहेगा.
स्वास्थ्य: लापरवाही पड़ सकती है भारी
स्वास्थ्य के लिहाज से मकर राशि वालों को साल 2026 में विशेष सावधानी बरतनी होगी. शनि, गुरु और राहु-केतु की स्थिति के कारण पेट, गला और पीलिया से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. खान-पान पर नियंत्रण रखें और नियमित दिनचर्या अपनाएं. हालांकि 2 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के योग बनेंगे.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: भूरा
उपाय
- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- मंगलवार को बूंदी का भोग लगाएं.
- भगवान विष्णु की पूजा करें.
- शुक्रवार को मंदिर में चावल का दान करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




