ePaper

झारखंड में आज भाजपा नेताओं का जुटान, जेपी नड्डा खूंटी में करेंगे परिवर्तन यात्रा की शुरुआत

Updated at : 23 Sep 2024 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
J P Nadda

J P Nadda

Jharkhand News: झारखंड में सोमवार को भाजपा नेताओं का जुटान होने वाला है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खूंटी में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ओर से चल रही परिवर्तन यात्रा को लेकर झारखंड में सोमवार (23 सितंबर) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अलग-अलग स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे.

खूंटी से शुरू होगी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 सितंबर को खूंटी से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वे खूंटी के कचहरी मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इससे पहले श्री नड्डा दोपहर 12 बजे रांची को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से खूंटी के लिए रवाना होंगे.

शिवराज सिंह चौहान और अर्जुन मुंडा भी खूंटी में

परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने से पहले वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल रहेंगे.

गांडेय में जनसभा करेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 सितंबर को गांडेय और बरकट्ठा में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे. मोहन यादव गिरिडीह जिले के गांडेय में दोपहर 12 बजे से नवोदय विद्यालय के सामने स्थित मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे हजारीबाग जिले के बरकट्ठा के कपका मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे.

गढ़वा और पलामू में परिवर्तन सभा का हिस्सा बनेंगे अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 23 सितंबर को गढ़वा और पलामू में आयोजित परिवर्तन सभा में हिस्सा लेंगे. अनुराग ठाकुर गढ़वा जिले के उंटारी रोड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित परिवर्तन यात्रा महासभा में शामिल होंगे. इसके बाद पलामू जिले के हुसैनाबाद के हाइस्कूल मैदान में आयोजित परिवर्तन महासभा में शामिल होंगे.

शिवराज करेंगे कोल्हान प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर को कोल्हान प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. श्री सिंह दिन के 11 बजे बहरागोड़ा के शाखा मैदान में परिवर्तन महासभा में हिस्सा लेंगे.

Also Read

BJP Parivartan Yatra: हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, की ये अपील

गिरिडीह में गरजे अमित शाह- परिवर्तन यात्रा का मकसद ‘महान झारखंड, विकसित झारखंड’

BJP Parivartan Yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भाजपा ने गढ़ा नारा – न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola