ePaper

गिरिडीह में गरजे अमित शाह- परिवर्तन यात्रा का मकसद ‘महान झारखंड, विकसित झारखंड’

Updated at : 20 Sep 2024 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
amit shah

amit shah

Amit Shah in Giridih: अमित शाह ने साहिबगंज के बाद गिरिडीह के जमुआ से धनबाद प्रमंडल के लिए भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

Amit Shah in Giridih:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड की वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला. गिरिडीह जिले के जमुआ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन सभा में उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की इस सरकार को उखाड़ फेंकें. उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य है- महान झारखंड, विकसित झारखंड.

झारखंड धाम के शिव मंदिर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चना

अमित शाह साहिबगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन सभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से गिरिडीह पहुंचे. यहां झारखंड धाम में शिव मंदिर में जाकर दर्शन एवं पूजा की. यहां से वह जमुआ के झारखंडी धाम मैदान पहुंचे. झारखंडी धाम मैदान में अमित शाह ने धनबाद प्रमंडल के लिए भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

जमुआ के झारखंडी धाम मैदान में खूब गरजे अमित शाह

परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद जमुआ के झारखंडी धाम मैदान में अमित शाह खूब गरजे. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार हेमंत सोरेन की सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकिए. हम मोदी जी के सपनों का ‘महान झारखंड, विकसित झारखंड’ बनाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने जन कल्याण की बजाय घुसपैठिया कल्याण अपनाया है.

हेमंत सरकार ने जन कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया

अमित शाह ने कहा कि हेमंत सरकार ने जन कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है. कहा कि कांग्रेस के सांसद और आलमगीर आलम के घर में 350 करोड़ और 30 करोड़ रुपए कैसे मिलते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने पूछा कि क्या ये रुपए हेमंत सोरेन ने या आलमगीर आलम ने कमाए हैं. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पैसे आपके हैं. इंडी अलायंस की सरकार इसे लूटकर अपने घर ले गई. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा इनके समुद्र तक पहुंचने नहीं देंगे. हम भ्रष्टाचार को उल्टा लटाकर सीधा कर देंगे. बस एक बार आप हमारी सरकार बना दीजिए.

चुन-चुन कर घुसपैठियों को झारखंड से बाहर खदेड़ेंगे – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जिस तरह से घुसपैठ हो रही है, 25-30 साल बाद यहां घुसपैठियों राज हो जाएगा. हेमंत सोरेन और कांग्रेस इसे नहीं रोक सकते. झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर कमेटी बनाने और बांग्लादेशियों को उनके देश भेजने के लिए कहा है. अमित शाह ने कहा कि एक बार आप भाजपा की सरकार बना दीजिए, हम चुन-चुनकर घुसपैठियों को झारखंड से बाहर खदेड़ देंगे.

पूरे देश का खजाना भर सकता है झारखंड का खनिज

ये लोग आपकी संपत्ति हड़प रहे हैं. हमारी बेटियों के साथ अलग-अलग तरीके से शादी रचाते हैं. फिर उनको प्रताड़ित करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठिए के लिए जगह नहीं है. झारखंड एक ऐसा प्रदेश है, जो देश में सबसे समृद्ध है. झारखंड का खनिज पूरे देश का खजाना भर सकता है, लेकिन झारखंडी गरीब है. वह कर्नाटक केरल तक नौकरी करने जाता है.

अमित शाह ने बताया परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य

अमित शाह ने कहा कि एक बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाइए, रोजगार के लिए झारखंड के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. रोजगार झारखंडियों के पास चलकर आएगा. उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा झारखंड के विकास का स्वप्न लेकर आई है. मोदी जी के महान झारखंड, विकसित झारखंड का मकसद लेकर आई है. परिवर्तन यात्रा घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालने का उद्देश्य लेकर आई है, माता-बहनों को सुरक्षा देने के उद्देश्य से आई है. युवाओं को रोजगार देने, आदिवासियों के कल्याण और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए आई है.

Also Read

गिरिडीह में गरजे अमित शाह- परिवर्तन यात्रा का मकसद ‘महान झारखंड, विकसित झारखंड’

Video: अमित शाह को सुनने झारखंडी धाम में उमड़ी भीड़, परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाएंगे

BJP Parivartan Yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता

Jharkhand Politics: परिवर्तन रथ तैयार, अमित शाह का इंतजार

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola