ePaper

झारखंड के इन तीन प्रमुखों शहरों में बनेगा इंटर स्टेट बस टर्मिनल, डीडीपीआर तैयार, जानें किस शहर पर कहां बनेगा

Updated at : 26 Oct 2021 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के इन तीन प्रमुखों शहरों में बनेगा इंटर स्टेट बस टर्मिनल, डीडीपीआर तैयार, जानें किस शहर पर कहां बनेगा

झारखंड के तीन प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर और धनबाद में इंटर स्टेट बस टर्मिनल जल्द शुरू होगा. तीनों शहरों के ड्राफ्ट डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है. इसमें लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन

रांची : राज्य के तीन प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर और धनबाद में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आइएसबीटी) का निर्माण जल्द शुरू होगा. तीनों शहरों के आइएसबीटी के लिए ड्राफ्ट डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीडीपीआर) तैयार कर ली गयी है. कर्नाटक की परामर्शी कंपनी आइडेक ने लगभग 150 करोड़ रुपये रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है. धनबाद व जमशेदपुर में आइएसबीटी के डीडीपीआर को राज्य सरकार ने अनुमोदन दे दिया है. वहीं, रांची में नगर विकास विभाग की फिजिबिलिटी कमेटी योजना को अंतिम रूप दे रही है. आइएसबीटी का निर्माण पीपीपी मोड में किया जायेगा.

रांची दुबलिया में 38 एकड़ जमीन पर बनेगा बस अड्डा

रांची में रिंग रोड के पास दुबलिया में 38 एकड़ भूमि पर आइएसबीटी बनेगा. यहां से रोजाना 500 से अधिक बसों का परिचालन होगा. रिंग रोड से आइएसबीटी को एप्रोच रोड तैयार कर जोड़ा जायेगा. वहां एक साथ 170 बसें खड़ी की जा सकेंगी. 350 यात्रियों के लिए वेटिंग प्लेटफॉर्म बनेगा. चालक व सह चालक के लिए डोरमेट्री, महिला-पुरुष शौचालय, स्नानागार व फूड कोर्ट समेत अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जायेगा.

धनबाद गोविंदपुर स्थित आइएसबीटी में बनेंगे 20 बस-वे

धनबाद के गोविंदपुर में 13 एकड़ भूमि पर अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण किया जायेगा. बसों के आवागमन के लिए 20 बस-वे तैयार किया जायेगा. प्रस्तावित बस अड्डा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा. यहां 200 लोगों की क्षमता वाला प्रतीक्षा गृह, 16 टिकट काउंटर और 26 महिला व पुरुष शौचालय बनाये जायेंगे. बस बड्डा पर कैब, ऑटो व रिक्शा के लिए अलग से 5,135 वर्ग फीट भूमि पर पार्किंग का भी निर्माण कराया जायेगा.

जमशेदपुर स्वर्णरेखा परियोजना की जमीन पर शुरू होगा काम

यहां डिमना-पारडीह रोड में वसुंधरा अपार्टमेंट के पास 13.7 एकड़ जमीन पर आइएसबीटी का निर्माण कराया जायेगा. इसमें से 10 एकड़ जमीन आइएसबीटी निर्माण के लिए स्वर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना से नगर विकास विभाग को हस्तांतरित कर दी गयी है. प्रस्तावित बस अड्डा में टर्मिनल भवन, वर्कशॉप, रोड, ड्राइव-वे, लैंड स्केपिंग, कॉमर्शियल भवन जैसी सभी सुविधाएं होंगी. यहां 24 बस-वे बनेंगे, जहां एक साथ 96 बसों की पार्किंग हो सकेगी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola