ePaper

झारखंड चैंबर ने एनएचएआई को लिखा- सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो टोल टैक्स की वसूली क्यों?

Updated at : 22 Dec 2023 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड चैंबर ने एनएचएआई को लिखा- सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो टोल टैक्स की वसूली क्यों?

पुराने पुल को हटाकर नया पुल बनाने का काम चल रहा है. स्थानीय लोगों ने चैंबर को बताया है कि कि मुरगू के पास पुल निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. वर्तमान में वहां न तो लाइट जल रही है, न ही सुरक्षा का कोई उपाय है. इसकी वजह से यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है.

विज्ञापन

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पूछा है कि जब सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, तो टोल टैक्स की वसूली क्यों की जा रही है. मामला रांची-बिजुपाड़ा-कुड़ू (फोरलेन) एवं रांची-गुमला वाया बेड़ो-सिसई मार्ग से जुड़ा है. चैंबर ने एनएचएआई को पत्र लिखकर कहा है कि उपरोक्त मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही इस मार्ग पर टोल टैक्स की वसूली बंद की जाए. एनएचएआई के क्षेत्रीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा गया है कि एनएच-75 स्थित इस मार्ग पर पिछले चार वर्षों से वाहनों का परिचालन हो रहा है. इस योजना को पूर्ण दिखाते हुए वाहनों से टोल टैक्स की वसूली भी हो रही है, जबकि भौतिक रूप से यह योजना अभी भी पूरी नहीं हुई है. वहां पर पुराने पुल को हटाकर नया पुल बनाने का काम चल रहा है. स्थानीय लोगों ने चैंबर को बताया है कि कि मुरगू के पास पुल निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. वर्तमान में वहां न तो लाइट जल रही है, न ही सुरक्षा का कोई उपाय है. इसकी वजह से यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है.

सड़कों पर हो गए हैं गड्ढे, उसे जल्द ठीक करवाएं : चैंबर

चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि बिना सड़क का निर्माण पूरा किए बगैर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली क्यों की जा रही है? उन्होंने यह भी कहा कि प्रायः यही स्थिति रांची-गुमला वाया बेड़ो-सिसई मार्ग में भी है. उदाहरण के तौर पर पलमा से रांची के बीच में फोरलेन रोड बनी है, जिसकी दूरी लगभग 30 किलोमीटर से कम है. पलमा से कुरगी के पास एक साईड की सड़क खराब है. रोड में गड्ढों के कारण प्रायः वहां गाड़ियां फंस जाती हैं और वाहनों का चैंबर टूट जाता है.

Also Read: झारखंड में आज से महंगा होगा टोल टैक्स, पांच से 55 रुपये तक की हुई वृद्धि, जानें नयी दर

नगड़ी के पास भी नहीं बनी है एक ओर की सड़क

यह भी कहा है कि नगड़ी के पास में भी एक साइड की रोड नहीं बनी है. गुमला के अन्य मार्गों का भी चौड़ीकरण हो रहा है. इसकी वजह से पुराने मार्ग पर गड्ढे हो गये हैं. इसकी मरम्मत की भी आवश्यकता है. चैंबर ने एनएचएआई से आग्रह किया है कि जब तक रोड का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली बंद की जाए. साथ ही यह भी कहा गया है कि दोनों ही मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मती हो, ताकि लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो सके. चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी.

Also Read: खनिज ढोनेवाले वाहनों को झारखंड में देना होगा टोल टैक्स, लेकिन नहीं लगेगा टोल नाका, जानें कैबिनेट के अन्य फैसले

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola