ePaper

झारखंड में आज से महंगा होगा टोल टैक्स, पांच से 55 रुपये तक की हुई वृद्धि, जानें नयी दर

Updated at : 01 Apr 2023 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में आज से महंगा होगा टोल टैक्स, पांच से 55 रुपये तक की हुई वृद्धि, जानें नयी दर

बुंडू टोल प्लाजा के प्रभारी तपन कुमार प्रधान ने बताया कि नयी दर एक अप्रैल से प्रभावी है. कार, जीप, वैन के लिए 115 रुपये में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. मिनी बस के लिए जहां पहले 190 रुपये देने होते थे

विज्ञापन

झारखंड के सभी टोल प्लाजा ने टैक्स में वृद्धि कर दी है. एक अप्रैल से नयी दर लागू हो जायेगी. प्रत्येक वर्ष टोल टैक्स में वृद्धि की जाती है. इसी के तहत रांची के ओरमांझी स्थित पुंदाग टोल प्लाजा (एनएच-33), बुंडू स्थित (एनएच-33) टोल प्लाजा और एनएच-75 पर मांडर स्थित टेढ़ी पुल टोल प्लाजा ने दर बढ़ायी है. अब यहां से गुजरने पर वाहनों को अधिक टैक्स देने होंगे.

बुंडू टोल प्लाजा

बुंडू टोल प्लाजा के प्रभारी तपन कुमार प्रधान ने बताया कि नयी दर एक अप्रैल से प्रभावी है. कार, जीप, वैन के लिए 115 रुपये में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. मिनी बस के लिए जहां पहले 190 रुपये देने होते थे. अब इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. ट्रक के लिए पहले 395 रुपये देने होते थे. इसमें 20 रुपये की वृद्धि की गयी है. व्यवसायिक वाहनों पर 20 रुपये की वृद्धि करते हुए 430 रुपये, चार व छह एचसीएम और इएमएमए जैसे वाहनों के लिए 30 रुपये की वृद्धि कर 415 रुपये और भारी व्यवसायिक वाहनों के लिए 35 रुपये बढ़ाये गये हैं.

पुंदाग टोल प्लाजा

ओरमांझी स्थित पुंदाग टोल प्लाजा में अब एक अप्रैल से जीप, वैन व अन्य हल्के वाहनों को 115 की जगह 125 रुपये देने होंगे. रिटर्न ट्रिप के लिए 175 की जगह 185 रुपये लगेंगे. इसी तरह, हल्के व्यवसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 200 व 24 घंटे के अंदर रिटर्न ट्रिप के लिए 300 रुपये, टू एक्सेल बस व ट्रक को एक ट्रिप के लिए 395 की जगह 415 व रिटर्न ट्रिप के लिए 595 की जगह 625 रुपये,

थ्री एक्सेल व्यवसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 430 की जगह 455 व रिटर्न ट्रिप के लिए 650 की जगह 680 रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह निर्माण कार्य से जुड़े सिक्स एक्सेल वाहनों को एक ट्रिप के लिए 620 की जगह 655 व रिटर्न ट्रिप के लिए 930 की जगह 980 रुपये तथा सेवन व उससे अधिक एक्सेल वाहनों को एक ट्रिप के लिए 755 की जगह 795 व रिटर्न ट्रिप के लिए 1135 की जगह 1190 रुपये देने होंगे. टोल प्लाजा पुंदाग के प्रोजेक्ट हेड चेतन मलवारी ने बताया कि टोल की ओर से हाइवे में 24 घंटे पेट्रोलिंग की सुविधा है. एंबुलेंस की भी नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है.

मांडर टोल प्लाजा

मांडर टेढ़ी पुल स्थित टोल प्लाजा में वाहनों चालकों को अब आठ प्रतिशत अधिक टैक्स देने होंगे. टोल प्लाजा के मैनेजर श्याम यादव के अनुसार, यहां एक अप्रैल से कार, जीप, वैन व अन्य हल्के वाहनों को अब 70 की जगह 75 रुपये चुकाने होंगे. रिटर्न ट्रिप के लिए 105 की जगह 110 रुपये लगेंगे. इसी तरह हल्के व्यवसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 120 व 24 घंटे के अंदर रिटर्न ट्रिप के लिए 180 रुपये, टू एक्सेल बस व ट्रक को एक ट्रिप के लिए 235 की जगह 250 व रिटर्न ट्रिप के लिए 335 की जगह 375 रुपये,

थ्री एक्सेल व्यवसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 235 की जगह 270 व रिटर्न ट्रिप के लिए 355 की जगह 405 रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह निर्माण कार्य से जुड़े सिक्स एक्सेल वाहनों को एक ट्रिप के लिए 370 की जगह 390 व रिटर्न ट्रिप के लिए 555 की जगह 585 रुपये तथा सेवन व उससे अधिक एक्सेल वाहनों को एक ट्रिप के लिए 450 की जगह 475 व रिटर्न ट्रिप के लिए 680 की जगह 710 रुपये चुकाने होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola