ePaper

झामुमो की न्याय उलगुलान रैली के जवाब में BJP की भी होगी PM मोदी और कंगना की सभा, अमित शाह का रोड शो

Updated at : 16 Apr 2024 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो की न्याय उलगुलान रैली के जवाब में BJP की भी होगी PM मोदी और कंगना की सभा, अमित शाह का रोड शो

रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा जल्द होगी. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो व कंगना रनौत की सभा की मंजूरी मिल चुकी है. बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली प्रभात तारा मैदान में ही होगी.

विज्ञापन

रांची : 21 अप्रैल को रांची में झामुमो की ‘न्याय उलगुलान रैली’ के जवाब में भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है. रांची लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कंगना रनौत के रांची में कार्यक्रम की मांग की थी. इसकी मंजूरी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदान कर दी है.

जानकारी के अनुसार, रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा जल्द होगी. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो व कंगना रनौत की सभा की मंजूरी मिल चुकी है. बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली प्रभात तारा मैदान में ही होगी. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी कब आयेंगे इसकी तिथि अभी तय नहीं है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तिथि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. फिलहाल पार्टी रैली की तैयारी में जुट गयी है.

Also Read: जमीन घोटाले में आरोपी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत के लिए याचिका दाखिल, मंगलवार को होगी सुनवाई

भाजपा की गतिविधियां 18 के बाद बढ़ेगी :

भाजपा स्टार प्रचारकों की राज्य में गतिविधि 18 अप्रैल से बढ़ेगी. झारखंड में पहले चरण के चुनाव का नामांकन इसी दिन से आरंभ होगा. पहले चरण में खूंटी, पलामू, लोहरदगा व सिंहभूम में 13 मई को चुनाव होना है. पहले चरण के नामांकन के बाद खूंटी समेत पलामू, लोहरदगा व सिंहभूम में पार्टी की गतिविधि तेज हो जायेगी. खूंटी में भी पीएम मोदी की रैली की योजना बन रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola