पटना जंक्शन पर बनेगा पूर्व मध्य रेलवे का सबसे बड़ा पैसेंजर वेटिंग हॉल, 5000 यात्रियों की होगी क्षमता

पटना जंक्शन
Patna Junction: पूर्व मध्य रेलवे का सबसे बड़ा पैसेंजर वेटिंग हॉल पटना जंक्शन पर बनाया जाएगा. लगभग 100 करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन बनाया जाएगा. इसमें 5000 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी. इसमें यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं रहेंगी.
Patna Junction: (आनंद तिवारी) पटना जंक्शन पर पूर्व मध्य रेलवे का सबसे बड़ा पैसेंजर वेटिंग हॉल बनाया जाएगा. 100 करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन तैयार किया जाएगा. इसके निर्माण को लेकर रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. हाल ही में रेलवे की दो सदस्यीय टीम ने इसके निर्माण को लेकर पटना जंक्शन का दौरा कर संभावित जगहों का निरीक्षण किया.
रेलवे की टीम ने इन जगहों का किया निरीक्षण
रेलवे की टीम ने रिजर्वेशन टिकट सेंटर, बाइक स्टैंड और सर्कुलेटिंग एरिया समेत तीन संभावित जगहों का निरीक्षण किया. स्थायी मॉड्यूलर वेटिंग हॉल (होल्डिंग एरिया) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो रही है. दो मंजिला वेटिंग सह होल्डिंग एरिया 10000 स्क्वॉयर फीट में बनेगा. इसकी क्षमता 5000 यात्रियों की होगी. इसे गोरखपुर स्टेशन के तर्ज पर विकसित करने की योजना है.
यात्रियों के लिए होंगी ये सुविधाएं
जानकारी के मुताबिक, इस नए वेटिंग हाल और टिकट काउंटर के पास यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी. बैठने की व्यवस्था, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड और टॉयलेट समेत अन्य व्सवस्थाएं होंगी. इस दो मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रिजर्वेशन और यूटीएस काउंटर जबकि फर्स्ट फ्लोर पर पैसेंजर वेटिंग एरिया और सेकेंड फ्लोर पर डॉरमेट्री और रिटायरिंग रूम का निर्माण होगा.
बढ़ सकती है प्लेटफॉर्म की लंबाई
पटना जंक्शन से हर रोज 210 से 225 ट्रेनें आती-जाती हैं. सामान्य दिनों में 1.25 लाख यात्रियों का आवागमन होता है. छठ पूजा और होली के दौरान यह संख्या से 2.5 लाख के पार हो जाती है. अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब 80 से 100 फीट तक बढ़ाने और सीढ़ियों के चौड़ीकरण की योजना भी है.
क्या कहना है अधिकारी का?
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कहा, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर पटना जंक्शन पर पूर्व मध्य रेलवे का सबसे बड़ा पैसेंजर वेटिंग हॉल बनेगा. 100 करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन बनेगा. इसके निचले फ्लोर पर रिजर्वेशन और यूटिएस काउंटर, पहले फ्लोर पर पैसेंजर वेटिंग एरिया और सेकेंड फ्लोर पर डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम का निर्माण होगा.
Also Read: मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










