बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फहराया तिरंगा, कहा- स्वतंत्रता आंदोलन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति से भरा इतिहास
झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाते विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति से भरा इतिहास बताया. उन्होंने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तब है जब हर नागरिक सम्मान से जीवन जी सके.
Assembly Speaker Prem Kumar hoisted the tricolor: बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि उन लोगों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई. उन्होंने कहा कि यह किसी विशेष व्यक्ति या पार्टी के द्वारा दिलाई गई स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी ने अपना सहयोग दिया और महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत को आजादी मिली.
स्वतंत्रता का इतिहास त्याग और राष्ट्रभक्ति से भरा
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति से भरा पड़ा है. बिहार की धरती ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती से लेकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण और वीर कुंवर सिंह तक लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया.
हर नागरिक को सम्मान से जीवन मिलना ही सच्ची स्वतंत्रता
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सच्ची स्वतंत्रता तब होगी, जब देश का हर एक नागरिक सम्मान से जीवन जी सके. हर बच्चे को शिक्षा मिले, युवाओं को रोजगार मिले, किसान समृद्ध हों और महिलाएं सुरक्षित हों.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए