मनेर में शान से लहराया तिरंगा, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में गूंजा देशभक्ति का जयघोष
मनेर प्रखंड कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम
मनेर प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया. सरकारी और निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जहाँ लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया.
मनेर से सुयेब खान की रिपोर्ट
मनेर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान के साथ फहराया गया. इस दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनायीं. प्रखंड कार्यालय से लेकर थाना परिसर, नगर परिषद, अस्पताल और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
नगर परिषद से थाना परिसर तक फहराया तिरंगा मनेर नगर परिषद कार्यालय में सभापति विद्याधर विनोद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, मनेर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तूलिका प्रिया और क्लब सेवन स्टार पॉइंट पर मनेर खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक एनायतुल्लाह फिरदौशी ने ध्वजारोहण किया. सभी स्थानों पर लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया.
स्कूल और पंचायत भवनों में भी हुआ झंडोत्तोलन बीडीएम पब्लिक स्कूल में संरक्षक विजय शंकर ने तिरंगा फहराया. ग्यासपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया जितेंद्र कुमार, किता चौहत्तर पश्चिम में अशोक सिंह और मगरपाल पंचायत में मुखिया मैनेजर सिंह ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ पूजा कुमारी, पार्षद स्नेहा कुमारी, अखिलेश यादव, अंजू देवी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, बलिराम कुमार और चुन्नू शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा.
देशभक्ति के रंग में रंगा मनेर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनेर के विभिन्न इलाकों में तिरंगा फहराने के साथ देशभक्ति का माहौल नजर आया. सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, अस्पताल, थाना और शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया.
सम्राट चौधरी का विजन: बिहार में 3 लाख करोड़ के उत्पादन का लक्ष्य, हर परिवार में उद्यमी बनाने पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







