मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

मंगल पांडे, बीजेपी नेता

Mangal Pandey: गुरुवार को सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. ऐसे में एक नाम, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है मंगल पांडे. सम्राट कैबिनेट में उन्हें मंत्री नहीं बनाए जाने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Mangal Pandey: सम्राट कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट आने के बाद उन नेताओं की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जिनका नाम कट गया है. उनमें से एक हैं मंगल पांडे. मंगल पांडे बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और बिहार कैबिनेट में काफी लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहे हैं. वे पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में भी काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसे में हर कोई यह जानने की फिराक में है कि आखिर सम्राट कैबिनेट में उन्हें जगह क्यों नहीं मिली.

मंगल पांडे को मंत्री नहीं बनाने पर 2 वजहों की चर्चा

पहली वजह- राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा की माने तो, मंगल पांडे को बंगाल चुनाव में शानदार जीत का तोहफा मिल सकता है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली और बड़ी जीत में भी उनकी खास भूमिका रही है. माना जा रहा है कि केंद्रीय स्तर पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में मंगल पांडेय राष्ट्रीय महासचिव बनाए जायेंगे और उन्हें बंगाल जैसे राज्य का प्रभारी का पद बरकरार रहने दिया जाएगा.

दूसरी वजह- मंगल पांडे ब्राह्मण समाज से आते हैं और बिहार भाजपा में इस वर्ग का बड़ा प्रभाव रहा है. लेकिन इस बार पार्टी ने सवर्ण समाज के भीतर अलग-अलग चेहरों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई है. माना जा रहा है कि भाजपा उत्तर बिहार और अन्य क्षेत्रों में अपने सामाजिक आधार को नए तरीके से मजबूत करना चाहती है. इसी वजह से मंत्रिमंडल में नए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण बनाए गए हैं.

बीजेपी ने जिस रोल में मंगल पांडे को उतारा उसमें खरे उतरे

बंगाल चुनाव को लेकर मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था. बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत की चर्चा अब तक जारी है. इससे पहले मंगल पांडे को हिमाचल और उत्तराखंड में भी प्रभारी बनाया गया था. उस वक्त भी मंगल पांडे ने पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया.

इस तरह माना जा रहा है कि बीजेपी ने मंगल पांडे की सांगठनिक क्षमता को बेहद नजदीक से देखी है. इस तरह से जिस भी रोल में उन्हें उतारा गया और जो भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई, उसे मंगल पांडे ने बखूबी निभाया. ऐसे में अब मंगल पांडे को मंत्री नहीं बनाया जाना शुभ संकेत माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में अगले 2 दिनों तक चलेगा आंधी-बारिश का दौर, इन 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन