कृषि मंत्री ने मिनी आटा चक्की व धान कुटाई मशीन बांटी

Published at :07 May 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने मिनी आटा चक्की व धान कुटाई मशीन बांटी

प्रखंड मुख्यालय में महिला स्वयं सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी समितियों के बीच मिनी गेहूं आटा चक्की व धान कुटाई मशीन का वितरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मांडर.

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में महिला स्वयं सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी समितियों के बीच मिनी गेहूं आटा चक्की व धान कुटाई मशीन का वितरण किया. उन्होंने प्राकृतिक आपदा व दुर्घटना प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजा राशि का भी वितरण किया. उन्होंने वेजफेड के माध्यम से महिला समूहों के बीच 40 मिनी मशीन समेत प्राकृतिक आपदा व दुर्घटना के मुआवजा के रूप में 65 परिवारों के बीच 17 लाख 24 हजार रुपये के चेक का वितरण किया. मंत्री ने कहा कि मिनी आटा चक्की व धान कुटाई की मशीन के वितरण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार का प्रयास है. मौके पर प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, सीओ चंचला कुमारी, वेजफेड के अभिनव मिश्रा, आबिद अंसारी, सेरोफिना मिंज, सरिता तिग्गा, आजाद अंसारी, अर्जुन महतो, इसरोज अंसारी, रामविलास टोप्पो सहित अन्य मौजूद थे.

मांडर 1, मिनी मशीन का वितरण करती कृषि मंत्री.B

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola