Ranchi News : जदयू ने नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 12:20 AM

विज्ञापन

Ranchi News : प्रदेश जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया.

विज्ञापन

रांची. प्रदेश जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. विधायक सरयू राय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केक काट कर नीतीश कुमार के योगदान और उनके विकास और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण की सराहना की गयी. प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि आज का दिन हमारे संगठन के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने बड़े सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की.

जदयू संगठन मजबूती के साथ खड़ा होगा

विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड में भी जदयू संगठन मजबूती के साथ खड़ा होगा. मौके पर अफताब जमील, श्रवण कुमार, सागर कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, पीएन सिंह, सौमेन दत्ता, आशीष शीतल मुंडा, मीर अशरार, संजय सिंह, भगवान सिंह, लालचंद महतो, अखिलेश राय, अशोक शर्मा, धनंजय सिन्हा, मधुकर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola