JAC से आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट, कॉपियों की जांच होली के बाद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Mar 2025 9:00 AM

विज्ञापन

JAC Board Result 2025

JAC Board Result 2025: जैक मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का रिजल्ट जून तक जारी हो सकता है. जबकि उत्तर पुस्तकाओं की जांच होली के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

JAC Board Result 2025, रांची : झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा संपन्न हो चुकी है. 10 मार्च यानी कि सोमवार से 25 तारीख तक सभी स्कूलों में प्रयोगिक परीक्षाएं होंगी. मैट्रिक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी अब रिजल्ट के इंतजार में हैं. तो हम उन्हें बता दें इसका रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है. 10वीं और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी को शुरू हुई थी. हालांकि मैट्रिक की परीक्षा पहले ही संपन्न हो जाती, लेकिन पेपर लीक होने के कारण हिंदी और साइंस की परीक्षा को रद्द कर दी गयी. बाद में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 7 और 8 मार्च को नये सिरे से इन दो परीक्षाओं का आयोजन किया.

उत्तर पुस्तिकों का उठाव होली के बाद

मैट्रिक और इंटर परीक्षा के उत्तर पुस्तिकों का उठाव होली के बाद होगा. इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह से कॉपियों की जांच शुरू हो जाएगी. मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में कॉपियों की जांच पूरी हो जाने की संभावना है. हालांकि 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम मई में ही जारी हो सकता है. जून में इंटर कला और वाणिज्य का परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना है. इससे पहले भी इसी अवधि के बीच में परीक्षा के परिणाम जारी होते रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

8 मार्च तक चली मैट्रिक की परीक्षा

इंटर की परीक्षा तीन मार्च तक संपन्न हो गयी थी. लेकिन मैट्रिक की परीक्षा पेपर लीक की वजह से 8 मार्च तक चली. इसके लिए पूरे राज्य में 2086 केंद्र बनाये गये थे. मैट्रिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों की परीक्षा 1297 केंद्रों पर, जबकि इंटर के 3,50,138 परीक्षार्थियों की परीक्षा 789 केंद्रों पर हुई. पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई. वहीं, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गयी.

जैक बोर्ड से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola