क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन; लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे खानचंद सिंह

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने पिता खानचंद्र सिंह के साथ

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. हरभजन सिंह ने इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना दी है.

विज्ञापन

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में आखिरी सांस ली. खानचंद सिंह पिछले काफी समय से स्टेज-4 लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे काफी समय से क्रिटिकल कंडीशन में थे.

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने जताया दुख

पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा कि रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय है, खासकर तब जब वे वर्ल्ड कप की जिम्मेदारियों के बीच हैं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें.

पिता के लिए बीच में छोड़ी प्रैक्टिस 

जैसे ही रिंकू को पिता की नाजुक हालत की खबर मिली, वे टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत अपने घर के लिए रवाना हो गए. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जब पूरी टीम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पसीना बहा रही थी, तब रिंकू प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आए थे. बाद में साफ हुआ कि पिता की खराब सेहत की वजह से उन्हें इमरजेंसी में घर लौटना पड़ा. हालांकि, वे मैच की पूर्व संध्या (Eve) पर वापस टीम से जुड़ गए थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. टीम मैनेजमेंट ने उस वक्त रिंकू की जगह संजू सैमसन को मौका दिया था.

अंतिम संस्कार के लिए दोबारा लौटे घर

अब पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू एक बार फिर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के लिए टीम छोड़कर घर लौट गए हैं. बीसीसीआई और टीम इंडिया ने इस दुख की घड़ी में रिंकू को पूरा सपोर्ट दिया है. फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई तय समय (टाइमलाइन) नहीं बताया गया है. टीम का पूरा फोकस इस वक्त रिंकू को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने पर है.

ये भी पढ़ें: भारत ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया, अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ आर-पार की लड़ाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola